सीकर

दो दिन पहले ही पत्नी व बच्चों से मिलने आए जवान की मौत, ढाई साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर निकटवर्ती गांव खोटिया निवासी आरएससी जवान ( Jawan Funeral at Fatehpur Rajasthan ) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गुरुवार को जवान का खोटिया गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

सीकरFeb 21, 2020 / 12:30 pm

Naveen

दो दिन पहले ही पत्नी व बच्चों से मिलने आए जवान की मौत, ढाई साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

सीकर।
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर निकटवर्ती गांव खोटिया निवासी आरएससी जवान ( Jawan Funeral at Fatehpur Rajasthan ) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। गुरुवार को जवान का खोटिया गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जवान के ढाई वर्ष के पुत्र ने मुखाग्रि दी। अंतिम संस्कार से पहले आएससी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जानकारी के अनुसार खोटिया निवासी दलीप सिंह पुत्र करण सिंह 35 वर्ष कोटा में सैकण्ड बटालियन में पदस्थापित था। जवान की पत्नी दिप्ती कंवर जोधपुर जिले के भोपालगढ़ में शिक्षिका है। दो दिन पहले दलीप सिंह छुट्टी लेकर भोपालगढ़ पत्नी व बच्चों के पास गया था। रात को एक बजे अचानक सीने में दर्द हुआ।

पत्नी व अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दलीप सिंह का शव गुरुवार को खोटिया गांव पहुंचा। श्मशान घाट में आरएससी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दलीप सिंह के एक बेटी व एक बेटा है। ढाई वर्ष के बेटे यशराज सिंह ने पिता को मुखाग्रि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

गैस हादसे की लपटें अब भी सुलग रही, दो की मौत के बाद 6 की हो चुकी मौत

दो दिन पहले ही आया था घर
दलीप सिंह दो दिन पहले ही घर अपने बच्चों और पत्नी से मिलने आया था। सबकुछ सही चल रहा था। रात को खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। अचानक सीने में दर्द होने लगा। पत्नी ने अपने परिवारजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.