सीकर

VIDEO: तिमारदारी को लेकर जेल में भिड़े दो कैदी, पुलिस के सामने जमकर हुआ विवाद

जिले के नीमकाथाना में सब जेल में बीती रात दो कैदियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद तिमारदारी को लेकर हुआ। जिसे एकबारगी तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत करा दिया।

सीकरMar 10, 2019 / 12:07 pm

Vinod Chauhan

VIDEO: तिमारदारी को लेकर जेल में भिड़े दो कैदी, पुलिस के सामने जमकर हुआ विवाद

सीकर।
जिले के नीमकाथाना में सब जेल में बीती रात दो कैदियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद तिमारदारी को लेकर हुआ। जिसे एकबारगी तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत करा दिया। लेकिन, मामले में गुस्साए कैदियों ने आज सुबह मैश का बहिष्कार करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात जेल में बंद दो कैदियों में तिमारदारी को लेकर विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कैदी खुद को सीनियर बताकर बाकी कैदियों से तिमारदारी कराते है। इसी बात को लेकर दो कैदियों में जमकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बीच बचाव किया। सूचना पर डिप्टी रामावतार सोनी और तहसीलदार बृजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कैदियों को समझाकर मामला सुलझाया।

सीनियर बताकर कराते है तिमारदारी
जानकारी के मुताबिक सब जेल में करीब 65 कैदी है। जिनमें कुछ कैदी खुद को सीनियर बताते हुए बाकी कैदियों से तिमारदारी कराते हैं। जिसे लेकर ही रात को विवाद हो गया था।

Home / Sikar / VIDEO: तिमारदारी को लेकर जेल में भिड़े दो कैदी, पुलिस के सामने जमकर हुआ विवाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.