scriptफिर चार डिग्री गिरा तापमान, कोहरे ने ढकी सुबह | foggy weather in sikar | Patrika News

फिर चार डिग्री गिरा तापमान, कोहरे ने ढकी सुबह

locationसीकरPublished: Jan 20, 2021 08:46:53 am

Submitted by:

Sachin

(Foggy weather in sikar) सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में कोहरे संग सर्दी का असर लगातार बना हुआ है।

फिर चार डिग्री गिरा तापमान, कोहरे ने ढकी सुबह

फिर चार डिग्री गिरा तापमान, कोहरे ने ढकी सुबह

(Foggy weather in sikar) सीकर. राजस्थान के शेखावाटी इलाके में कोहरे संग सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार को भ्ीा अंचल के झुंझुनूं, पिलानी व सीकर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। जो ग्रामीण इलाकों में ज्यादा घना रहा। इससे वाहन चालकों की परेशानी आज भी बढ़ी रही। हालांकि दिन चढऩे के साथ कोहरा कम होने लगा है। सीकर शहर सहित कई जगह तो धूप भी खिल आई है। इधर, तापमान की बात करें तो उसमें भी फिर चार डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार को फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में जो न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री था वह अचानक लुढ़ककर 3.2 डिग्री पहुंच गया। तापमान में गिरावट व वातावरण में 80 फीसदी तक की नमी से जारी रही सर्दी से बचने के लिए लोग आज भी जहां तहां जतन करते नजर आए।

हवाओं की दिशा बदली, बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत में बर्फीली हवाओं के रूख, हिमपात के कारण रात का तापमान नहीं बढ़ रहा है। अगले सप्ताह से मौसम में थोड़ी गर्माहट आने के आसार रहेंगे। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी के चलते उत्तरी हवा में थोड़ा बदलाव हुआ है। अब उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। 20 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में आगामी दो सप्ताह भी ठंड का असर जारी रह सकता है। अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में मामूली बढ़त होगी। रात के तापमान में अगले सप्ताह से तीन डिग्री तक का इजाफा देखने को मिल सकता है। 22-23 जनवरी को हवाओं का रुख बदलेगा जिससे तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी तथा शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो