13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ranmal Singh Passed Away: नहीं रहे सीकर के बुजुर्ग पूर्व विधायक, 102 साल की उम्र में रणमल सिंह का निधन

रणमल सिंह का जन्म सीकर जिले के ग्राम कटराथल में एक किसान परिवार के घर हुआ था। वह भारत की आजादी से पहले जयपुर प्रजामंडल आंदोलन से जुड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Rakesh Mishra

Dec 11, 2024

Ranmal Singh Passed Away
Play video

Ranmal Singh: सीकर के पूर्व विधायक और किसान नेता रणमल सिंह ने बुधवार सुबह अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। जीवन के 102 बसंत देख चुके पूर्व विधायक के निधन की सूचना मिलने से शेखावटी समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। इसी साल सितंबर महीने में सीकर दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रणमल सिंह के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।

रणमल सिंह का जन्म सीकर जिले के ग्राम कटराथल में एक किसान परिवार के घर हुआ था। वह भारत की आजादी से पहले जयपुर प्रजामंडल आंदोलन से जुड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए थे। उन्होंने किसानों के हित में शेखावाटी क्षेत्र में जागीरदारों और जमींदारों के खिलाफ शेखावाटी किसान आंदोलन का नेतृत्व किया। वहीं दूसरी तरफ सांसद हनुमान बेनीवाल ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमेशा किसान वर्ग की पैरोकारी करने वाले पूर्व विधायक रणमल सिंह चौधरी का निधन हो जाने के दुखद समाचार प्राप्त हुआ। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। वर्ष 1977 में रणमल सिंह चौधरी मेरे पिताजी स्वर्गीय रामदेव जी चौधरी के साथ विधायक रहे थे।

रणमल सिंह 4 दशकों तक कटराथल गांव के सरपंच रहे। 15 वर्षों तक वे पंचायत समिति पिपराली के प्रधान रहे और 1977 में सीकर से विधायक बने। वर्ष 1977 में आपातकाल के चलते कांग्रेस विरोधी लहर में वह प्रदेश में आयोजित विधानसभा चुनाव में जीते सभी कांग्रेस विधायकों के मुकाबले सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की थी।

उपराष्ट्रपति ने किया था सम्मान

रणमल सिंह सीकर जिले में सीकर सहकारी बैंक, क्रय विक्रय सोसायटी, भूमि विकास बैंक, कृषि उपज मंडी सहित सभी सहकारी संस्थानों के अध्यक्ष रहे हैं। 2011 में सिंह को सहकार रत्न से सम्मनित किया गया था। रणमल सिंह 1947 से 31 दिसंबर 1954 तक भारतीय सेना में सेनानी भी रह चुके हैं। आपको बता दें कि इसी साल 25 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक वयोवृद्ध रणमल सिंह का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके निवास स्थान ग्राम कटराथल जाकर श्रीफल, शाल तथा संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जारी सिक्का भेंट कर सम्मान किया था। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षामंत्री प्रेमचंद बैरवा भी उनके साथ थे। रणमलसिंह के परिजनों ने अतिथियों को अभिनंदन ग्रंथ 'रणबंका रणमलसिंह' भेंट किया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के पूर्व मंत्री के परिवार पर कहर: दूसरे बेटे का हुआ निधन, 5 साल में दो बेटों की मौत