सीकरPublished: Jul 10, 2023 07:51:22 pm
Mukesh Kumawat
नीमकाथाना/पाटन. विधायक सुरेश मोदी ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। विधायक मोदी ने 2 करोड़ 10 लाख की लागत से 4.250 किमी लंबी नीमकाथाना-भूदोली सड़क (कब्रिस्तान) से नीमकाथाना बाईपास (एसएच-37बी) सिरसावाली ढाणी तक सड़क का शिलान्यास किया।
नीमकाथाना/ पाटन. विधायक सुरेश मोदी ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। विधायक मोदी ने 2 करोड़ 10 लाख की लागत से 4.250 किमी लंबी नीमकाथाना-भूदोली सड़क (कब्रिस्तान) से नीमकाथाना बाईपास (एसएच-37बी) सिरसावाली ढाणी तक सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने पांचू खरकडा से डूंगा की नांगल वाया बंदरी की ढाणी़ तक जिसकी लम्बाई 5.50 कि.मी. 5 करोड़ 50 लाख की लागत से और जाजिम मौहल्ला पुल से बल्लुपुरा होते हुए रामपुरा सीमा तक, जिसकी लम्बाई लगभग 4 किमी तक 3 करोड़ 20 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।