script

बड़ी खबर: साढे तीन किलो हाथी दांत के साथ पकड़े गए चार तस्कर, लाखों में है कीमत

locationसीकरPublished: Feb 23, 2020 03:45:28 pm

राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी में पुलिस ने हाथी दांत के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबर: साढे तीन किलो हाथी दांत के साथ पकड़े गए चार तस्कर, लाखों में है कीमत

बड़ी खबर: साढे तीन किलो हाथी दांत के साथ पकड़े गए चार तस्कर, लाखों में है कीमत

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी में पुलिस ने हाथी दांत के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन किलो 543 ग्राम हाथी के दांत व हाथी का जबड़ा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। आरोपियों ने हाथी दांत आसाम से लिया जाना कबूला है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रामगढ़ शेखावाटी पुलिस को आज सुबह मुखबीर से रामगढ़ रुकनसर रोड पर हाथी दांत की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो रुकनसर बस स्टेंड के पास चार संदिग्ध एक बाइक के साथ खड़े मिले। जिनसे पूछताछ व तलाशी में उनके पास हाथी दांत और जबड़े का टूकड़ा मिला। इस पर पुलिस ने चारों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उन्हें पुलिस थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी चूरू का खाखोली निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र नेमीचंद , लोहसना छोटा निवासी 35 वर्षीय शिवचंद पुत्र सीताराम जाट, बड़की चूरू निवासी 20 वर्षीय संदीप पुत्र ताराचंद जाट व 50 वर्षीय प्रताप पुत्र धन्नाराम है। जिनसे मिले हाथी दांत व जबड़े की मात्रा तुलाई में तीन किलो 543 ग्राम है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लाखों में है।

असम से खरीदा हाथी दांत
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने हाथी दांत व जबड़ा असम से लाया जाना कबूला है। वह उसे चूरू से फतेहपुर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोच लिया। आरोपी ओमप्रकाश का डेयरी चलाया जाना बताया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो