scriptविदेश में रोजगार के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपए की ठगी, दो महीने से यूकेन में ही फंसे | Fraud of 15 lakh rupees from two youths name of employment abrod | Patrika News

विदेश में रोजगार के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपए की ठगी, दो महीने से यूकेन में ही फंसे

locationसीकरPublished: Feb 04, 2021 12:23:32 am

Submitted by:

Vikram

सीकर. यूकेन में होटल मैनेजमेंट का काम दिलाने के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपए ठग लिए। दोनों युवक विदेश में दो महीने से फंसे हुए है। कंपनी के ठगों ने उन्हें विदेश में भेज कर फंसा दिया।

व्यवसायी के अपहरण का मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

व्यवसायी के अपहरण का मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

सीकर. यूकेन में होटल मैनेजमेंट का काम दिलाने के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपए ठग लिए। दोनों युवक विदेश में दो महीने से फंसे हुए है। कंपनी के ठगों ने उन्हें विदेश में भेज कर फंसा दिया। दोनों युवकों के परिजनों ने परेशान होकर कोतवाली थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया है। एएसआई हिदायत अली मामले की जांच कर रहे है। पूर्णमल शर्मा पुत्र बजरंगलाल निवासी नेहरू पार्क के पास शास्त्री नगर सीकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उसका बेटा आशीष शर्मा व उसका दोस्त सूर्यप्रताप सिंह ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। उसके भतीजे चंद्रशेखर ने उन दोनों को नौकरी के लिए विदेश भेजने की बात कहीं। वे हरियाणा के राइजिंग ऑवरसीज कंपनी में गए और धर्मवीर और संजय से मुलाकात की। दोनों ने उन्हें यूकेन में भेजने को कहा। 23 दिसम्बर 2020 को उन्होंने 50 रुपए के स्टांप पर इमीग्रेशन का एग्रीमेंट भी लिख कर दिया। एग्रीमेंट में उन्होंने लिखा कि एयर टिकट राइजिंग कंपनी की होगी। भारत से यूकेन में काम करने के लिए वर्क वीजा पर दोनों को भेजने के लिए कहा। उन्होंने तीन महीने स्टीकर वीजा व एक साल का टीआरसी बनाकर देने की बात कहीं। उन्होंने 9 महीने की टीआरसी बना कर दी। साथ ही 3 स्टार व 5 स्टार होटल में काम करने की बात कहीं। होटल में काम करने के वेतन की राइजिंग कंपनी की ही जिम्मेदारी कहीं गई। उन्होंने दिन में 9 से 10 घंटे काम करने को कहा और साथ ही 35 हजार से लेकर 60 हजार रुपए मासिक वेतन बताया। उन्होंने कहा कि अगर एक महीने में काम छोड़ कर वापस आ गए तो कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसके बाद दोनों को विदेश में भेज दिया गया। दोनों को दो महीने से अधिक विदेश में हो गए है। उनसे राइजिंग कंपनी के डायरेक्टर धर्मवीर पुत्र बलवान निवासी फतेहाबाद हरियाणा व संजय निवासी फतेहाबाद हरियाणा ने 8.50 लाख रुपए और सूर्यप्रताप सिंह से 7 लाख रुपए विदेश में रोजगार के लिए ले लिए। 27 नवम्बर को दोनों को यूकेन में काम करने के लिए भेज दिया गया।
15 दिन में विदेशी भाषा की कोचिंग व काम
दोनों ने यूकेन में होटल में काम करने के लिए विदेशी भाषा की कोचिंग दिलाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि होटल में काम करने के लिए विदेशी भाषा की जरूरत होती है। उन्होंने 15 दिन में विदेशी भाषा की कोचिंग दिलाने के बाद काम करवाने का वादा किया। कोचिंग होने के बाद भी उन्होंने होटल में काम नहीं लगवाया गया। उन्होंने राइजिंग कंपनी के दोनों डायरेक्टर से कई बार फोन पर बात की। इसके बाद भी उन्हें काम पर नहीं लगाया गया। वे दोनों विदेश में ही फंसे हुए है और उन्हें खाने के लिए भी परेशान होने पड़ रहा है। दोनों युवक विदेश में मानसिक रूप से परेशान हो रहे है। उन्हें खर्च के लिए भी सीकर से ही रुपए भेजने पड़ रहे है। उन्होंने कपनी के डायरेक्टर से दोनों को वापस भारत बुलाकर रुपए देने के लिए कहा।

ट्रेंडिंग वीडियो