scriptशादी से लौट रही 56 वर्षीय महिला के साथ बीहड़ में ले जाकर गैंगरेप, घटना का वीडियो भी बनाया | gangrape with 56 year old woman make video in fatehpur rajasthan | Patrika News

शादी से लौट रही 56 वर्षीय महिला के साथ बीहड़ में ले जाकर गैंगरेप, घटना का वीडियो भी बनाया

locationसीकरPublished: Jul 13, 2019 11:06:41 am

Submitted by:

Vinod Chauhan

Gangrape With Woman : शादी से घर लौट रही 56 वर्षीय महिला को घर छोडऩे के बहाने कार में बैठाकर दो युवकों ने बीड़ में सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

Gangrape With Woman : शादी से घर लौट रही 56 वर्षीय महिला को घर छोडऩे के बहाने कार में बैठाकर दो युवकों ने बीड़ में सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

शादी से लौट रही 56 वर्षीय महिला के साथ बीहड़ में ले जाकर गैंगरेप, घटना का वीडियो भी बनाया

फतेहपुर.

gangrape With Woman : शादी से घर लौट रही 56 वर्षीय महिला को घर छोडऩे के बहाने कार में बैठाकर दो युवकों ने बीड़ में सामूहिक बलात्कार ( gangrape in rajasthan ) की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद महिला को उसके गांव के पास छोडकऱ फरार हो गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में काम ली गई गाड़ी और आरोपियों का मोबाइल जब्त कर लिया है। वारदात के दौरान आरोपियों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया है। पुलिस उप अधीक्षक कुशाल सिंह खींची ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भावजी की ढाणी निवासी मनोज जाखड़ व ढाणी कल्याणपुरा निवासी वीरेन्द्र जाट है।

gangrape in fatehpur : वारदात की शिकार महिला अपनी दोहिती की शादी में शामिल होकर वापस आ रही थी। महिला का रिश्तेदार घर से करीब एक किलोमीटर दूर बस स्टैंड पर गाड़ी से छोडकऱ चला गया। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर की तरफ जा रही थी। मनोज व वीरेन्द्र कार लेकर आए। उन्होंने महिला को घर छोडऩे की बात कहते हुए गाड़ी में बैठा लिया। वह महिला को घर छोडऩे के बजाए उसे बीड़ में ले गए। वहां पर कार में ही बलात्कार किया।

 

यह भी पढ़ें

शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में मेकअप के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 10 लाख, जानिए कैसे

Gangrape With Woman : शादी से घर लौट रही 56 वर्षीय महिला को घर छोडऩे के बहाने कार में बैठाकर दो युवकों ने बीड़ में सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।

बलात्कार के दौरान मोबाइल में वीडियो ( Gangrape Video ) भी बना लिया गया। इसके बाद देर रात को आरोपी महिला को दांतरू गांव के पास छोडकऱ भाग गए। वारदात की सूचना पर पुलिस तडक़े ही सक्रिय हो गई। सदर थानाधिकारी आलोक पूनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से कार व मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। मोबाइल में महिला से बलात्कार का वीडियो बनाया हुआ है। पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।


ग्रामीण बोले… आरोपियों को मिले कड़ी सजा
ग्रामीणों ने बलात्कार के गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस को भी धन्यवाद दिया है। सरपंच विद्याधर मील, पूर्व सरपंच रामप्रसाद जांगिड़ सहित अन्य लोगों का कहना था कि आरोपियों ने समाज को कंलकित करने जैसी वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।


सीआरपीएफ से भगौड़ा है एक आरोपी
बलात्कार का आरोपी मनोज जाखड़ सीआरपीएफ का भगौड़ा सिपाही है। मनोज वर्ष 2012 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था, दो साल बाद वह फरार हो गया था। सीआरपीएफ ने 2016 में उसे भगौड़ा घोषित कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो