पुलिस पर किया था फायर
लेकिन, इसी दौरान इनकी कार एक दीवार से जा टकराई और हादसे में लॉरेंस व इसका साथी जावेद घायल होने पर भाग नहीं सके। जबकि इनके दो साथी मौका पाकर पार हो गए थे। अपने आप को पुलिस से घिरा देखकर इन्होंने पुलिसकर्मी पर फायर कर दिया था। गनीमत रही कि गोली के सिर के ऊपर से निकल गई और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया था।
षडय़ंत्र में हो चुका गिरफ्तार
पलसाना में जुराठड़ा के पूर्व सरपंच सरदारराव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के षडय़ंत्र में भी पुलिस ने विश्नोई को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। आरोप थे कि सुभाष बराल ने इसके लिए लॉरेंस की मदद ली थी और विश्नोई के इशारे पर ही हत्या के लिए शूटर भिजवाए गए थे।