सीकरPublished: May 04, 2023 04:42:28 pm
Ajay Sharma
देर रात तक जारी रहा अभियान, सभापति व आयुक्त ने संभाला मोर्चा
सफाई कर्मचारियों और शहरी सरकार के बीच वार्ता से बुधवार को भले ही सुलह की राहें खुल गई। लेकिन शहरवासियों को अभी पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह शुक्रवार तक पटरी पर आ सकेगी। शहर के कई जोन में नगर परिषद की टीम कचरा उठाने के लिए पहुंची। लेकिन आधे से ज्यादा शहर के लोग देर शाम तक सफाई कर्मचारियों का इंतजार करते रहे। सफाई कर्मचारियों ने सुबह पहले तो आंदोलन का ऐलान किया। लेकिन नगर परिषद सभापति जीवण खां और आयुक्त शशिकांत शर्मा ने सुबह से ही बातचीत का दौर शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे सफाई कर्मचारियों ने काम पर वापस आने का ऐलान कर दिया। इसके बाद सभापति व आयुक्त ने शहर के हालात देखे और सफाई कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कराया। खुद सफाई कर्मचारियों ने माना कि एक से दो दिन में कई गुणा कचरा एकत्रितत होने की वजह से व्यवस्था बनाने में समय लगेगा।