scriptछत पर आकर रोज करता था ऐसा काम, परेशान होकर छात्रा ने लगाया मौत को गले | girl student committed suicide in rajasthan sikar | Patrika News

छत पर आकर रोज करता था ऐसा काम, परेशान होकर छात्रा ने लगाया मौत को गले

locationसीकरPublished: Feb 07, 2020 05:19:13 pm

Submitted by:

Naveen

Girl Student Suicide in Rajasthan Sikar : राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ में युवक से परेशान एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। दसवीं की छात्रा ( 10th Student Suicide ) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

छत पर आकर रोज करता था ऐसा काम, परेशान होकर छात्रा ने लगाया मौत को गले

छत पर आकर रोज करता था ऐसा काम, परेशान होकर छात्रा ने लगाया मौत को गले

सीकर।
Girl Student Suicide in Rajasthan Sikar : राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ में युवक से परेशान एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। दसवीं की छात्रा ( 10th Student Suicide ) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार परिजनों ने युवक के खिलाफ अजीतगढ़ थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। पीडि़ता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने सुबह कमरे में पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। काफी देर तक उसके कमरे से बाहर नहीं निकलने पर दरवाजे को तोडकऱ देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अजीतगढ़ पुलिस पहुंची। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को शव सौंपा।

जिस 8 साल के बेटे को ढूंढ रहे थे माता-पिता, एक महीने बाद वह इस हाल में मिला

छत पर परेशान करता था युवक
पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में विनोद यादव पिछले एक महीने से बेटी को परेशान कर रहा था। वह छत पर जाती थी तो उसे अश्लील इशारे करता था और घर के आसपास ही दिन में चक्कर लगाता रहता था। परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो