scriptराजस्थान के सात इलाके देश में सबसे गर्म, कल लौटेगा मानसून | good news.Monsoon will return to Rajasthan tomorrow | Patrika News
सीकर

राजस्थान के सात इलाके देश में सबसे गर्म, कल लौटेगा मानसून

राजस्थान के लिए खुश खबर है। रूठा हुआ लग रहा मानसून कल से फिर से लौटने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पूर्वी इलाकों में चार से पांच जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में छह से सात जुलाई के बीच मानसून सक्रिय होकर बादलों को झमाझम बरसायेगा।

सीकरJul 03, 2020 / 01:48 pm

Sachin

UP Top News :  मौसम विभाग का यूपी के पूर्वांचल, मध्य और तराई के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Top News : मौसम विभाग का यूपी के पूर्वांचल, मध्य और तराई के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सीकर. राजस्थान के लिए खुश खबर है। रूठा हुआ लग रहा मानसून कल से फिर से लौटने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पूर्वी इलाकों में चार से पांच जुलाई और पश्चिमी राजस्थान में छह से सात जुलाई के बीच मानसून सक्रिय होकर बादलों को झमाझम बरसायेगा। हालांकि इससे पहले पिछले छह दिन से प्रदेश से मानसून रूठा हुआ सा लग रहा है। बुधवार को प्रदेश में कई स्थानों पर चक्रवात की बारिश के कारण तापमान में जरूर गिरावट आई। लेकिन, शुक्रवार तक फिर हालात फिर गर्मीभरे हो गए हैं। उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर हैं। तल्ख धूप ने भी लोगों को घर से बाहर निकलना मुहाल कर दिया है। हल्के बादल छाते भी हैं तो चंद मिनटों में ही फिर से धूप खिलकर लोगों की बरसात की उम्मीद काफूर कर देती है। उधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे गर्म मैदानी इलाकों में सात इलाके राजस्थान शामिल है।

 

40 डिग्री बना हुआ है तापमान


मानसून के सक्रीय नहीं होने पर पिछले कुछ दिनों से प्रदेश का तापमान फिर बढ़ गया है। शेखावाटी की ही बात करें तो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 से 27 के आसपास बना हुआ है।


दूसरी बार बना ऐसा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार पिछले कई दिन से मानसून के सुस्त होने के कारण मौसम में इतना ज्यादा बदलाव आया है। प्रदेश के पूर्वी इलाके वाले कई जिलों में मानसून की बारिश और मेघगर्जना हो रही है वहीं पश्चिमी इलाके वाले जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। ऐसा बदलाव इस बार गर्मी के सीजन में दूसरी बार हो रहा है। यहीं कारण है शेखावाटी में अजीबो- गरीब मौसम बना हुआ है।

 

देश के 10 गरम इलाकों में प्रदेश के सात


इधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को देश के सबसे गर्म मैदानी इलाकों में राजस्थान के सात इलाके शामिल है। जिनमें 44.8 डिग्री तापमान के साथ बीकानेर पहले नम्बर पर सबसे ज्यादा गरम इलाका है। इसके अलावा फलौदी, गंगानगर, पिलानी, जैसलमेर, अलवर व बाड़मेर जिले इस सूची में शामिल है। बाड़मेर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।

Home / Sikar / राजस्थान के सात इलाके देश में सबसे गर्म, कल लौटेगा मानसून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो