scriptनई शिक्षा नीति से विश्व गुरु बनेगा भारत, दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा ले नई पीढ़ी: राज्यपाल | governor karraj mishra suport new education policy | Patrika News
सीकर

नई शिक्षा नीति से विश्व गुरु बनेगा भारत, दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा ले नई पीढ़ी: राज्यपाल

राज्यपाल कलराज मिश्र ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति से भारत के विश्व गुरू बनने की बात कही है।

सीकरAug 17, 2022 / 06:58 pm

Sachin

नई शिक्षा नीति से विश्वगुरू बनेगा भारत, पंडित दीनदयाल के विचारों से प्रेरणा ले नई पीढ़ी: राज्यपाल

नई शिक्षा नीति से विश्वगुरू बनेगा भारत, पंडित दीनदयाल के विचारों से प्रेरणा ले नई पीढ़ी: राज्यपाल

सीकर. राज्यपाल कलराज मिश्र ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति से भारत के विश्व गुरू बनने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को केंद्र में रखते हुए शिक्षा की व्यापक और गहरी दृष्टि रची गई है। जिसके मर्म को समझते हुए विवि में अध्ययन अध्यापक करते हैं तो देश फिर से विश्वगुरु बन सकेगा। वे बुधवार को सीकर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स व ऑडिटोरियम के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विधायक राजेन्द्र पारीक के विशिष्ट अतिथ्य वाले कार्यक्रम में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि उपाध्याय महान विचारक व राजनेता ही नहीं बल्कि स्वाधीनता के मूल्यों, नव निर्माण व सर्वांगीण विकास के प्रणेता थे। मूल्य युक्त शिक्षा में ही देश का भविष्य देखने वाले उपाध्याय स्वयं में एक संस्था थे।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8d34dz

शेखावाटी के कण- कण में वीरत्व, यहां आना सौभाग्य
राज्यपाल ने इस दौरान शेखावाटी को वीर प्रसूता क्षेत्र कहा। बोले, यहां के जवान देश की सेवा में आहूति देते रहे हैं। ये वो धरती है जहां सेना की तैयारी के लिए दौड़ते लोगों से ही क्षेत्र सेना की छावनी सा लगता है। कहा, वीरत्व यहां कण कण में है। ऐसी धरती पर आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली अनुभव करता हूं। अंचल की खेल प्रतिभाओं को सराहते हुए कहा कि यहां के युवा खेल में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। स्पोटर््स कॉम्पलेक्स से उसमें और निखार होगा।

एजुकेशन हब बन रहा सीकर
उन्होंने सीकर के शिक्षा के विकास में बढ़ते कदम को भी स्वीकारा। कहा कि सीकर एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में स्पोटर््स कॉंपलेक्स व ऑडिटोरियम दोनों ही जरूरी है। कहा कि ऑडिटोरियम जहां विवि को नए आया देगा वहीं स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद के लिए बेहतर वातावरण है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो