scriptइस बार गुरु पूर्णिमा पर 159 साल बाद बनेगा ऐसा दुर्लभ योग, इन राशियों पर रहेगा खास असर | guru purnima on 16 july chandra grahan effect on Zodiac | Patrika News

इस बार गुरु पूर्णिमा पर 159 साल बाद बनेगा ऐसा दुर्लभ योग, इन राशियों पर रहेगा खास असर

locationसीकरPublished: Jul 15, 2019 02:49:04 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

Guru Purnima 2019 : गुरु पूर्णिमा मंगलवार की रात चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse 2019 ) होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस तरह का दुर्लभ योग 159 साल बाद बना है।

Guru Purnima 2019 : गुरु पूर्णिमा मंगलवार की रात चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse 2019 ) होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस तरह का दुर्लभ योग 159 साल बाद बना है।

इस बार गुरु पूर्णिमा पर 159 साल बाद बनेगा ऐसा दुर्लभ योग, इन राशियों पर रहेगा खास असर

सीकर.

guru purnima 2019 : गुरु पूर्णिमा मंगलवार की रात चंद्र ग्रहण ( lunar eclipse 2019 ) होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस तरह का दुर्लभ योग 159 साल बाद बना है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर लगातार दूसरे वर्ष चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse in India on guru purnima 2019 ) हो रहा है। भारत के साथ ही ये ग्रहण आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। ग्रहण रात करीब 1.31 बजे से शुरू होगा जो तडक़े 4.31 बजे तक होगा। गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के दौरान इस तरह के योग 149 साल पहले बने थे। 12 जुलाई, 1870 को गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के समय भी शनि, केतु और चंद्र के साथ धनु राशि में स्थित था। सूर्य, राहु के साथ मिथुन राशि में स्थित था।


सूतक से पहले करे पूजा- पाठ
गरू पूर्णिमा होने से इस दिन विशेष पूजा-पाठ करने की परंपरा है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन अपने गुरु की पूजा की जाती है। पूजन दोपहर 4.30 बजे से पहले ही करना होगा। उसके बाद सूतक काल शुरू हो जाएगा। इससे पूजा-पाठ नहीं हो सकेगी।


सूतक का समय
पंडित दिनेश मिश्रा के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू होता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 4.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जो कि 17 जुलाई की सुबह 4.31 बजे तक रहेगा।


ये होगी ग्रहों की स्थिति ( Lunar Eclipse Effects on Zodiacs )
शनि और केतु ग्रहण के समय चंद्र के साथ धनु राशि में रहेंगे। इससे ग्रहण का प्रभाव और अधिक बढ जाएगा। सूर्य के साथ राहु और शुक्र रहेंगे। सूर्य और चंद्र चार विपरीत ग्रह शुक्र, शनि, राहु और केतु के घेरे में रहेंगे। मंगल नीच का रहेगा। इन ग्रह योगों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। भूकंपन का खतरा रहेगा। बाढ़, तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है।


मेष -इस राशि के लिए ग्रहण के योग शुभ रहने वाला है। इन लोगों को सफलता के साथ ही मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।


वृषभ -इस राशि के लोगों के लिए ग्रहण प्रतिकूल रहने वाला है। आपके लिए समय कष्टदायी रहेगा। सावधान रहकर काम करना होगा। धन हानि भी हो सकती है।


मिथुन- इनके लिए थोड़ा विपरीत समय रहेगा। काम समय पर पूरे नहीं होंगे। बाधाएं आएंगी। धैर्य रखें।


कर्क-कर्क राशि के लिए उत्तम समय रहेगा। काम जल्दी पूरे होंगे और आशा के अनुरूप फल भी मिलेंगे। सुखद वातावरण रहेगा।


सिंह- तनाव बढ़ सकता है। बाधाओं की वजह से किसी काम में मन नहीं लगेगा। मन शांत रखें। कुछ दिन बाद समय पक्ष का हो जाएगा


कन्या- चिंता बढ़ सकती हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।


तुला- लाभदायक समय रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे कर पाएंगे। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।


वृश्चिक- आपके लिए सावधान रहने का समय है। थोड़ी लापरवाही भी बड़ी हानि करवा सकती है।


धनु- सतर्कता रखनी होगी। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। नौकरी में नुकसान होने के योग बन रहे हैं।


मकर-आपको इस समय संघर्ष करना होगा। पुरानी योजनाएं विफल हो सकती हैं। किसी अनजान पर भरोसा न करें।


कुंभ-इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला है। तरक्की मिल सकती है। कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और वर्चस्व बढ़ेगा।


मीन-आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से लाभ मिलेगा। भविष्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो