script

धोरों की धरती पर ओलों ने बिछा दी सफेद चादर, जाती हुई सर्दी को मावठ ने भिगोया, ठंड ने फिर जोर पकड़ा

locationसीकरPublished: Jan 25, 2019 12:18:02 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

बरसात के बाद कोहरे के साथ चली उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं दिनभर नश्तर सी चुभती रही। दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा।

बरसात के बाद कोहरे के साथ चली उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं दिनभर नश्तर सी चुभती रही। दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा।

धोरों की धरती पर ओलों का ढेर, जाती हुई सर्दी को मावठ ने भिगोया, ठंड ने फिर जोर पकड़ा

सीकर.

बरसात के बाद कोहरे के साथ चली उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं दिनभर नश्तर सी चुभती रही। दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा। दोपहर को तेज गर्जना के साथ बरसात हुई। सीकर जिले में कई स्थानों पर बरसात हुई। खाचरियावास में चने के आकार के ओले गिरे। दिन ढलने के साथ सर्दी बढ़ गई। दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 7.0 डिग्री दर्ज किया।


फसलों पर मिला जुला असर
मौसम में आए परिवर्तन का सीधा फायदा किसानों को होगा। पिछले तीन दिन से मध्यरात्रि बाद ओस व कोहरे की चादर रबी की छोटी फसलों के लिए अमृत वर्षा है। वहीं दो बार मावठ होने व उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद चली शीतलहर से मौसम का मिजाज और बिगडऩे की आशंका से किसान चिंतित हो उठे हैं। किसानों ने बताया कि ओस रूपी बरसात होने के कारण खेतों में रबी की फसलों को भरपूर फायदा होगा। वहीं मौसम बिगडऩे से कई जगह ओले गिरने की आशंका बढ़ गई। इससे फसलों को नुकसान होने की चिंता सताने लगी है।


खाटूश्यामजी, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर, पलसाना क्षेत्र में हुई बारिश
धोरों की धरती पर गुरुवार को बिगड़े मौसम ने ओलो की चादर बिछा दी। ओलों के साथ जिले के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलो गिरे। सुबह से ही घना कोहरा था। दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम तीन बजे के बाद बारिश के साथ ओलो की घनघोर बारिश हो गई। बारिश और ओलो से एक बार फिर जाती हुई सर्दी ने फिर ठिठुरने को मजबूर कर दिया है।


मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को मौसम खुला रहेगा। 26, 27 और 28 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा। 29 के बाद मौसम खुला रहने का अनुमान है। खाटूश्यामजी. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में गुरूवार दोपहर बाद बारिश हुई। लिखमा का बास सहित कई गांवो में चने के आकार के ओले भी गिरे हैं। थोई. कस्बे में गुरुवार शाम 4 बजे से इलाके में बारिश हुई। इससे पहले दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। अजीतगढ़. जिले में बारिश और ओलो से क्षेत्र के गांवों में एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। दिनभर बादल रहे। पलसाना. कस्बे में शाम को करीब एक घंटे तक बरसात हुई। जिससे के बाद ठंड ओर बढ़ गई। श्रीमाधोपुर. शाम को रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से रेलवे स्टेशन से राजीव कॉलोनी, विजय कॉलोनी, सध्यावाली ढाणी में जाने वाले आम रास्ते में पानी भर गया। गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बारिश से इन कालोनियों समेत दर्जनो गांव ढ़ाणी को जाने वाले एक मात्र रास्ते में पानी भरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। शर्मा ने पानी निकासी के स्थाई समाधान करने की मांग की है। रींगस कस्बे व आस पास के गांवों में गुरुवार को दोपहर बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ जो की देर रात तक जारी रहा।

बरसात के बाद कोहरे के साथ चली उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं दिनभर नश्तर सी चुभती रही। दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा।

मकान पर गिरी बिजली
थोई. कस्बे में सायंकाल लगभग 5:15 बजे पुरूषोत्तम जोशी के मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान की पट्टी टूटकर नीचे गिर गई। दूसरे मकान की छत के आर-पार छेद हो गया जिससे मकान में बरसात का पानी टपकने लग गया। मकान में लगी विद्युत लाइनें जल गई तथा सभी विद्युत उपकरण भी खराब हो गए। इस दौरान घर में उपस्थित परिवार के सभी सदस्य घटना से भयभीत हो गऐ। घटना के समय घर की औरतें बरामदे में बैठी थी। इसलिये कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। परिवार के कुछ सदस्य घर से बाहर थे।

चला. कस्बे सहित आस पास के गांवों में शाम पांच बजे से डेढ़ घंटे बारिश हुई। इस दौरान कुछ समय तक चने के आकार के ओले भी गिरे। सबसे ज्यादा परेशानी यहां के मोहल्ला कुड़ी के लोगों को झेलना पड़ा जहां निचले घरों में पानी भर गया। उधर भूगाल के व्याख्याता मुकेश निठारवाल ने बताया की मावठ से रबी की फसलों में गेहूं, सरसों, जौ, चना आदि को फायदा होता है। यह मौसम कुछ दिन और रहने की संभावना है जिससे विक्षोभ के बढऩे के साथ साथ वर्षा की संभावना रहेगी।

बरसात के बाद कोहरे के साथ चली उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं दिनभर नश्तर सी चुभती रही। दिनभर सूरज बादलों की ओट में रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो