शेखावाटी में हरियाणा-पंजाब की तूड़ी पर लगा ब्रेक
सीकरPublished: Jul 14, 2023 07:06:22 pm
प्रदेश में पहले बिपरजॉय और अब मानसून की मेहरबानी से चारों तरफ हरियाली छा गई है। बंजर खेत व चारागाहों में हरी घास उगने से पशुओं के लिए पर्याप्त चारा हो गया है। चारे की बहुतायात होने के कारण हरियाणा व पंजाब से आने वाली तूडी पर काफी हद तक रोक लग गई है।


शेखावाटी में हरियाणा-पंजाब की तूड़ी पर लगा ब्रेक
यह अंचल के पशुपालकों के लिए राहत की बात है। पशुपालन के सहारे अपना घर चलाने वाले पशुपालकों के लिए इस साल बम्पर बारिश वरदान बनकर आई है। वजह प्रदेश में पहले बिपरजॉय और अब मानसून की मेहरबानी से किसानों की बांछे खिल उठी है। बारिश की बूंदे गिरते ही चारों तरफ हरियाली छा गई है। बंजर खेत व चारागाहों में हरी घास उगने से पशुओं के लिए पर्याप्त चारा हो गया है। वहीं चारे की बहुतायात होने के कारण हरियाणा व पंजाब से आने वाली तूडी पर काफी हद तक रोक लग गई है। सबकुछ ठीक रहा और समय-समय पर बारिश हुई तो इस बार पशु चारे के भाव में और कमी आएगी। इसका असर आगामी दिनों में रोजमर्रा की जरूरत दूध और दूध से बने उत्पादों के भावों में कमी आ सकती है। इसके अलावा पशु चारे का परिवहन करने वाले वाहनों की संख्या भी कम हो गई है। इस बार पिछले दो माह में चारे की कीमत में पचास फीसदी तक गिरावट आने के कारण पशुपालक तेजी से पशु चारे की खरीदारी सहित उसका भंडार करने में तेजी से जुट गए हैं।