scriptसर्दी से बचने के लिए जलाई सिगड़ी, दम घुटने से पति- पत्नी की मौत | Husband and wife die of suffocation due to burning of fire in a closed | Patrika News

सर्दी से बचने के लिए जलाई सिगड़ी, दम घुटने से पति- पत्नी की मौत

locationसीकरPublished: Jan 19, 2022 02:08:32 pm

Submitted by:

Ajay

राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एकबुजुर्ग दंपति की मौत का कारण बन गया।

बंद कमरे में अंगीठी जलाने से पति- पत्नी की दम घुटने से मौत

बंद कमरे में अंगीठी जलाने से पति- पत्नी की दम घुटने से मौत

सीकर/लक्ष्मणगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एकबुजुर्ग दंपति की मौत का कारण बन गया। दंपति ने मंगलवार सुबह नित्य कर्म करने के बाद बंद कमरे में अंगीठी जलाई थी। जिससे दोनों का दम घुट गया। ढोलास निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके ताऊजी 80 वर्षीय घड़सी राम व 78 वर्षीय ताईजी चंद्री देवी रोज सुबह जल्दी उठते हैं। मंगलवार सुबह भी वह करीब चार बजे उठ गए। कोहरे व शीतलहर की वजह से ठंड ज्यादा थी तो नित्य कर्म करने के बाद उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर अंगीठी जला ली। ऐसे में अंदर हुए धुंए से दोनों का दम घुट गया। जब दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने उन्हें आवाज देते हुए दरवाजा खटखटाया। पर जब दोनों ने दरवाजा नहीं खोला तो संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा उतार लिया। अंदर देखा तो दोनों दोनों पति-पत्नी बेहोशी की हालत में थे। जिन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार बुधवार को हुआ। मामले में पुलिस ने जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई है।

सेवानिवृत सैनिक था मृतक
परिजनों के अनुसार मृतक घड़सीराम सेवानिवृत सैनिक थे। जिनके दो बेटे हैं। जो भी सेना से संबंध रखते हैं। बड़ा बेटा फौज से सेवानिवृत हो चुका है। जबकि छोटा बेटा महेश झांसी में नियुक्त है। जिसके इंतजार में ही अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाना तय किया गया।

 

पीडि़त परिवार को मिले 50 लाख का मुआवजा

सीकर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से भी अलवर रेप मामले में मंगलवार को प्रदेशभर में उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। जिलाध्यक्ष महेन्द्र डोरवाल व जिला प्रवक्ता सांवरमल मुवाल ने बताया कि सरकार अब तक जांच कर पीडि़तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर पीडि़त परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किए जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास पचार, दिलसुख चौधरी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरि नागा, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, रामगोपाल शर्मा, सुल्तान, अरविन्द ओला, मुकेश गढ़वाल व महेन्द्र फागलवा आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो