scriptपति ने मां के हाथ का खाना खाया, विवाद हुआ तो कर दी पत्नी की हत्या | husband killed his wife | Patrika News

पति ने मां के हाथ का खाना खाया, विवाद हुआ तो कर दी पत्नी की हत्या

locationसीकरPublished: Aug 06, 2020 09:35:06 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर जिले के लोसल थाना इलाके के भिरानी गांव मे पति द्वारा की गई पत्नी की हत्या में खाना दानों के बीच विवाद की वजह माना जा रहा है।

पति ने मां के हाथ का खाना खाया, विवाद हुआ तो कर दी पत्नी की हत्या

पति ने मां के हाथ का खाना खाया, विवाद हुआ तो कर दी पत्नी की हत्या

( husband killed his wife in losal ) सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के लोसल थाना इलाके के भिरानी गांव मे पति द्वारा की गई पत्नी की हत्या में खाना दानों के बीच विवाद की वजह माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आदतन शराबी पति धर्मराज उर्फ राजेन्द्र अधिकतर होटल में ही खाना खाता था। लेकिन, मंगलवार रात को जब उसने पत्नी शारदा से खाना मांगा तो उसने खाना नहीं होने की बात कही। जिसके बाद हल्के विवाद के बाद उसने अपनी मां से खाना लेकर खा लिया। बुधवार को भी यही हुआ। वह दोपहर में वह बाहर जाकर शराब पीकर आया था। शारदा ने खाना खाने के बारे में पूछा तो उसने मां के हाथ से खाना बताया। इस पर पत्नी ने कहा कि मां के ही हाथ का ही भोजन करना। इसी बात पर बहस हो गई जो झगड़े तक पहुंच गई और कुल्हाड़ी से वार कर आरोपी पति धर्मराज ने पत्नी शारदा की हत्या कर दी। जिसके बाद वह खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया और जुर्म कबूल कर लिया।

सिर और मुंह पर किए वार
पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण राजेश आर्य ने बताया कि हत्या की वारदात इलाके के भिराणा गांव में हुई। गांव का निवासी धर्मराज जाट आदतन शराबी है। वह दोपहर में घर से शराब पीने के लिए निकला था। इसके बाद करीब डेढ़ बजे घर वापस आया। पत्नी से किसी बात पर कहासूनी हुई और इस दौरान वहां रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी शारदादेवी (33) के सिर और मुंह पर दो वार कर दिए। इससे शारदादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बाइक लेकर लोसल थाने पहुंच गया। थाने जाकर उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। इस पर थानाधिकारी भगवान सहाय के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। मौके पर एफएसएल और एमओबी की टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। धर्मराज के दो बेटे हैं। बड़ा सुभाष 17 और छोटा बाबूलाल 15 वर्ष का है। बाबूलाल अपने ननिहाल और सुभाष रक्षा बंधन पर अपनी बुआ के साथ गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो