तीन बच्चों की मां थी मृतका
पुलिस के अनुसार मृतका हेमलता तीन बच्चों की मां थी। जिनमें दो बेटी व एक बेटा शामिल है। सबसे बड़े बच्चे की उम्र 9 व छोटे बच्चे की उम्र 7 साल है। मां की हत्या व पिता की हिरासत के बाद उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
ईंट भट्टे पर काम करते थे पति- पत्नी
रानोली पुलिस के अनुसार मृतका हेमलता पति के साथ ही गांव के ईंट भट्टे पर काम करती थी। उसका परिवार चार महीने से गांव में रह रहा था। जहां वे एक कच्चे मकान में गुजर बसर कर रहे थे।
आरोपी पति ने घटना को रात करीब 12 बजे अंजाम दिया। वह शराब के नशे में धुत होकर आया था। आते ही उसने फावड़ा उठाकर सो रही पत्नी पर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि दोनों के बीच दिन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी।