टायल्स का काम करता है पति
खाटूश्यामजी थानाप्रभारी रिया चौधरी ने बताया कि थाना इलाके के बाय गांव की निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया है कि उसकी शादी 1995 में मुंबई निवासी ओमप्रकाश के साथ हुई थी। जो मूल रूप से खंडेला का रहने वाला है। शादी के पांच साल बाद उन्हें बेटा हुआ। जिसके समय बाद बाद पति उसे अपने साथ मुंबई ले गया गया। जहां कुछ साल रहने के बाद वह फिर गर्भवती हो गई। गर्भावस्था में ही ओमप्रकाश ने उसे वापस गांव भेज दिया। जिसके बाद दिसंबर 2004 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी होने के बाद ओमप्रकाश केवल एक बार ही अपने गांव आया।
इसके 6 महीने बाद ही ओमप्रकाश ने अपने घरवालों को फोन पर कहा कि वह विवाहिता को उसके पीहर छोड़ दे। ऐसे में ओमप्रकाश का भाई नवल उसे पीहर छोडकऱ आ गया। आरोप है कि पीहर जाने के बाद कोई भी उसे लेने नहीं आया। इस बीच विवाहिता के पति ओमप्रकाश ने अपनी सिम भी बदल ली। विवाहिता ने जब मुंबई के कुछ लेागों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश ने छाया नाम की लडक़ी से मुंबई के बांद्रा कोर्ट में शादी कर ली है। जिसके बाद उसे एक लडक़ा भी हो गया। विवाहिता ने पति पर भरणपोषण का केस किया। मगर उसने भरणपोषण के पूरे पैसे नहीं दिए हैं। लिहाजा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विवाहिता की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।