ये है मामला
सीकर जिले के कटराथल गांव के रहने वाले अंकित ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान हरियाणा के जींद के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा और उसकी पत्नी मोनिका शर्मा से थी। दोनों विदेश भेजने का काम करते हैं। 17 अप्रैल 2021 को दोनों उससे मिले और कनाडा में ट्रैड इलेक्ट्रीशियन की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उन्होंने कहा कि काम के बदले हर महीने इंडियन करेंसी के मुताबिक 100000 की सैलेरी दिलाने का भी वादा किया था। मेडिकल और सालाना एयर टिकट, साल में 2 महीने की छुट्टी भी मिलने की बात कही थी। ऐसे में अंकित भी विदेश जाने के लिए सहमत हो गया।
ठग पति-पत्नी का फोन बंद
युवक ने बताया कि 19 अप्रैल को सुरेंद्र शर्मा और उसकी पत्नी मोनिका दोनों कटराथल गांव आए। एक होटल पर उसने अपना पासपोर्ट दे दिया। दोनों ने विदेश भेजने के बदले 10 लाख की मांग की। उसी दिन उन्हें 15000 मोनिका शर्मा को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। सितंबर 2021 तक अंकित ने दोनों के खातों और नगद करीब 6 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद दोनों एक-दो महीने में पूरे रुपए लेकर कनाडा भेजने की बात कही। दो महीने बाद वापस पति-पत्नी से संपर्क किया तो बहाने मानकर टालते रहे। कुछ समय बाद वापस कांटेक्ट करने पर दोनों ने कनाडा भेजने से मना कर दिया। अब दोनों ने फोन बंद कर लिया।