scriptभीषण गर्मी में वन्यजीव आ रहे थे बस्तियों में, देखों अब कर दिया पुख्ता इंतजाम | In the hot summer the wildlife was coming, in the settlements, now it | Patrika News

भीषण गर्मी में वन्यजीव आ रहे थे बस्तियों में, देखों अब कर दिया पुख्ता इंतजाम

locationसीकरPublished: Apr 12, 2019 05:51:25 pm

Submitted by:

Kailash

भीषण गर्मी में वन्यजीव आ रहे थे बस्तियों में, देखों अब कर दिया पुख्ता इंतजाम

sikar

भीषण गर्मी में वन्यजीव आ रहे थे बस्तियों में, देखों अब कर दिया पुख्ता इंतजाम

भीषण गर्मी में वन्यजीव आ रहे थे बस्तियों में, देखों अब कर दिया पुख्ता इंतजाम
नीमकाथाना. भीषण गर्मी में अब वन्यजीव प्यासे नहीं रहेंगे। वनविभाग ने वित्तीय वर्ष २०१९-२० में वन्य जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करने के लिए नीमकाथाना वन क्षेत्र में ५० हजार रुपए का बजट आवंटित किया है। गौरतलब है कि पत्रिका ने गुरुवार के अंक में ‘पानी की तलाश में आबादी में घुस रहे पैंथर, ग्रामीण भयभीत’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद वन विभाग हरकत में आया। नीमकाथाना क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के माध्यम से चिह्नित वाटर प्वॉइंट पर वन्य जीवों के लिए पानी की व्यवस्था की गई।
सीकर. शेखावाटी में गुरुवार को मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। सुबह से मौसम साफ रहने के कारण गुरुवार को अधिकतम पारा ४० डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सुबह आठ बजे से चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। उत्तर दक्षिणी प्रदेशों से आ रही गर्म हवाओं की गति २.२ किलोमीटर रही। तेज गर्मी व उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। दोपहर बाद दक्षिण पश्चिमी हवा चलने के साथ मध्यम स्तर के बादल उमड़ आए। नीमकाथाना इलाके में शाम करीब पांच बजे कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ चने के आकार के ओले गिरे। गणेश्वर में ३० मिनट तक झमाझम बरसात हुई। बरसात के बाद ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में भी करीब एक डिग्री की गिरावट आई। सीकर शहर सहित आस-पास के इलाकों में देर रात हल्की बारिश हुई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान ४०.८ डिग्री व न्यूनतम तापमान २१.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण नीमकाथाना इलाके में कई जगह बारिश हुई। गणेश्वर इलाके में दस से करीब ४५ मिनट तक तेज बारिश हुई। गणेश्वर, गांवडी, चोखाला में चने के आकार के ओले गिरे। ओले गिरने से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों में नुकसान भी हुआ। नीमकाथाना शहर सहित उपखंड क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। घने बादलों के साथ अचानक हुई बरसात के कारण किसानों को खलिहान में रखी फसल को भीगने से बचाने का मौका भी नहीं मिला। इसके अलावा चला इलाके के गोविंदपुरा, मावंडा गांव में हल्की बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे।
खलिहानों में रखी फसल उड़ीa
बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से खलिहानों में रखी फसले उड़ गई वहीं मौसम के अचानक बदलने से थ्रेसिंग के बाद बचा हुआ चारा भीग गया। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं और आकाश में कौंधती बिजली के कारण फसल कटाई में लगे किसान चिंतित हो गए। किसानों ने बताया कि मौसम का मिजाज दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा तो नुकसान का प्रतिशत बढ़ जाएगा। बारिश होने से से किसानों की फसल चौपट हो गई वहीं शादी समारोह के आयोजक भी परेशान हुए।
बाइक चोर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
रींगस. कस्बे से बाइक चोरी करने के मामले में वांच्छित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने सांभर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। ४ मार्च को कस्बे के बीकानेर बस स्टैंड से बाइक चोरी हो गई थी जिस मामले में गोडियावास, सुल्यावास दांतारामगढ़ निवासी रामनिवास को सांभर जेल से प्रोडक्शन पर लाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां उसे एक दिन के रिमांड पर सौपा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो