महिलाओं व किसानों को जोडऩा प्राथमिकता
सेल के जरिए शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के साथ महिलाओं व किसानों के नवाचार को स्टार्टअप के जरिए रोजगार तक ले जाना है। कॉलेज प्रशासन को इस प्रोजेक्ट में बिजली, इंटरनेट सहित अन्य खर्च की राशि वहन करनी होगी। जबकि अन्य राशि डीओआइटी की ओर से खर्च की जाएगी।
उपकरणों के लिए 5 लाख का बजट
चयनित कॉलेज में एक विशेष कमरे की व्यवस्था करनी होगी। इसकी साइज 1000 वर्ग फीट से अधिक होनी चाहिए। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 5 लाख रुपए के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। वित्तिय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है।
यह भी मिलेगा फायदा
-कॉलेजों के लिए भविष्य में होने वाले सिलेबस निर्धारण में भी इस सेल की भूमिका रहेगा।
-उच्च शिक्षा के ताजा बदलावों की जानकारी सेल के जरिए हर विद्यार्थी को मिल सकेगी।
-विद्यार्थी, किसान व महिलाओं के नवाचारों की देशभर में मार्केटिंग की जाएगी। इससे हर जिले में स्टार्टअप के प्रति युवाओं का जुड़ाव बढ़ेगा।