सीकर

सेना भर्ती रैली कल: देश सेवा के जज्बे के लिए जोश-जुनून के साथ दौड़ेंगे 41 हजार युवा

देश सेवा के जज्बे के लिए कल सीकर में 41 हजार से अधिक युवा दौड़ लगाएंगे। सेना में शामिल होने वाले युवाओं का इंतजार पूरा हो गया है। युवाओं के जज्बे की दौड़ बुधवार से सांवली रोड स्थित खेल स्टेडियम में होगी।

सीकरFeb 05, 2019 / 07:53 pm

Vinod Chauhan

सेना भर्ती रैली कल: देश सेवा के जज्बे के लिए जोश, जुनून के साथ दौड़ेंगे 41 हजार युवा

सीकर।

देश सेवा के जज्बे के लिए कल सीकर में 41 हजार से अधिक युवा दौड़ लगाएंगे। सेना में शामिल होने वाले युवाओं का इंतजार पूरा हो गया है। युवाओं के जज्बे की दौड़ बुधवार से सांवली रोड स्थित खेल स्टेडियम में होगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सेना भर्ती रैली में 41 हजार से अधिक युवा दौड़ लगाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों के दौड़ का कलैण्डर पहले ही घोषित कर दिया था। मंगलवार को भर्ती रैली की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाएगा। अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश ने बताया कि सेना भर्ती रैली में सीकर व टोंक जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इधर, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने छह से 16 फरवरी तक होने वाली रैली के लिए ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त कर दिए है। छह फरवरी को मनोज कुमार मीणा उपखंड मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़, हरि सिंह राव तहसीलदार दांतारामगढ़ ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे।

कहां से कितने लगाएंगे दौड़
दांतारामगढ़ 5386
श्रीमाधोपुर 5440
नीमकाथाना 6059
लक्ष्मणगढ़-फतेहपुर 5436
खंडेला-सीकर 6169
रामगढ़-शेखावाटी- धोद 4836

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.