script

VIDEO: उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत की कार का यातायात पुलिस ने काटा चालान, मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

locationसीकरPublished: May 13, 2022 11:41:45 pm

सीकर. देवस्थान व उद्योग मंत्री तथा सीकर की प्रभारी मंत्री शकुन्तला रावत की कार का शुक्रवार को यातायात पुलिस की टीम ने चालान काट दिया।

VIDEO: उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत की कार का यातायात पुलिस ने काटा चालान, मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

VIDEO: उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत की कार का यातायात पुलिस ने काटा चालान, मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना

सीकर. देवस्थान व उद्योग मंत्री तथा सीकर की प्रभारी मंत्री शकुन्तला रावत की कार का शुक्रवार को यातायात पुलिस की टीम ने चालान काट दिया। जब तक यातायात पुलिस की टीम को मंत्री की कार होने का पता चला तब तक ऑनलाइन चालान जनरेट हो गया था। दरअसल, प्रभारी मंत्री रावत शुक्रवार को जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए सीकर जिले दौरे पर आई। शाम पांच बजे मंत्री जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने कलक्ट्रेट सभागार में चली गई। इस बीच चालाक कार में पेट्रोल भराने चला गया। कल्याण सर्किल पर पेट्रोल भरवाने के बाद कार चालक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चला गया। इस दौरान कार मुख्य सड़क पर खड़ी थी। दवा लेकर चालक जब आया तो यातायात पुलिस की टीम मिली। चालक जब तक कुछ कहता तब तक टीम ने कार का चालान काट दिया। बाद में जैसे ही चालक ने मंत्री की कार होने की बात कही तो वह सकते में आ गए। कार चालक को यातायात पुलिस के पास देखकर वहरां से गुजर रहे कई जिलास्तरीय अधिकारियों के चालक भी मौके पर पहुंच गए। बैठक के आने के बाद चालाक ने मंत्री को चालान की जानकारी दी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8as7hd

भाजपा ने करवाएं दंगे, दो गुना हुए पेट्रोल के भाव
प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्ट्रेट में बैठक लेने के साथ प्रेस को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे भाजपा ने करवाए हैं। कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि अलवर के राजगढ़ में भाजपा का ही नगर पालिका बोर्ड है। इसके बाद भी भाजपा ने राज्य सरकार को निशाना बनाते हुए नेशनल मीडिया में प्रचार-प्रसार करने के लिए मंदिर तोडऩे जैसे विवाद करवाए। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर भी भाजपा को घेरा। कहा कि भाजपा राज में आठ साल में पेट्रोल व डीजल के भाव डबल हो चुके हैं। रावत ने कहा कि कांग्रेस शासन में 70 सालों तक डीजल और पेट्रोल 50 से 55 रुपए प्रति लीटर रहा। जो अब डबल हो चुके हैं। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान सीएम अशोक गहलोत को प्रदेश के हर गांव और ढाणी का विकास करने वाला भी बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो