नेपाली नौकर ने होटल के कमरें में क्यों की साथी की हत्या, जानें
सीकरPublished: May 28, 2020 10:41:33 pm
सीकर. नेपाली युवक भरत की हत्या जगदीश ने खाना बनाने के विवाद पर की थी। उद्योगनगर पुलिस ने जगदीश को कोर्ट में पेश कर 30 मई के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मृतक भरत और जगदीश के बीच में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस जगदीश को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
सीकर. नेपाली युवक भरत की हत्या जगदीश ने खाना बनाने के विवाद पर की थी। उद्योगनगर पुलिस ने जगदीश को कोर्ट में पेश कर 30 मई के रिमांड पर लिया है। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि मृतक भरत और जगदीश के बीच में खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जगदीश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी। भरत को रोजाना खाना बनाने की बात को लेकर जगदीश परेशान करता था। भरत ने उसे रोजाना परेशान करने पर सबक सिखाने की बात कहीं। जगदीश उसके सोने का इंतजार करने लगा। कुछ देर के बाद भरत सो गया। वे दोनों एक ही कमरे में सोते थे। तब वह लोहे का सरिया लेकर आ गया। उसके सिर में मार दिया। इसके बाद भरत की शर्ट से गला दबा दिया। उसे घसीटते हुए पानी के होद में ले गया और शव डाल दिया। पुलिस को भरत के गले से शर्ट बंधा हुआ मिला था। दोनों 10 महीने पहले ही होटल में काम करने लगे थे। पुलिस जगदीश को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस हत्या में प्रयोग की गई सरिए को लेकर जगदीश से पूछताछ कर रही है।