scriptबारातियों से भरी जीप की थ्रेसर से भिडंत, एक की मौत, पांच घायल | jeep clashed with thresher, one killed, 5 injured | Patrika News

बारातियों से भरी जीप की थ्रेसर से भिडंत, एक की मौत, पांच घायल

locationसीकरPublished: Jan 21, 2020 05:52:56 pm

Submitted by:

Sachin

नेशनल हाईवे 52 (NH 52) पर रामगोपाल गनेड़ी वाल जोहड़े के पास बारात से लौट रही एक जीप व फसल कटाई मशीन (थ्रेसर) में टक्कर हो गई।

बारात से लौट रही जीप की थ्रेसर से भिड़ंत, एक की मौत, 5 घायल

बारात से लौट रही जीप की थ्रेसर से भिड़ंत, एक की मौत, 5 घायल

सीकर. फतेहपुर कस्बे में नेशनल हाईवे 52 पर रामगोपाल गनेड़ी वाल जोहड़े के पास बारात से लौट रही एक जीप व फसल कटाई मशीन (थ्रेसर) में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे नंबर 52 पर लंबा जाम लग गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को राजकीय धानुका अस्पताल के ट्रोमा सेंटर भिजवाया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर घायल दो को सीकर रेफर कर दिया, वहीं तीन अन्य घायलों को भर्ती कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब पौने दस बजे बीड़ में स्थित गोशाला के पास जीप सवार मेलासी बारात से घर लौट रहे थे। फतेहपुर से तीन किमी पहले ही फतेहपुर से सीकर की ओर जा रहे बड़े थ्रेशर से जीप की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरे सवार सभी लोग घायल हो गए। भिड़ंत के बाद जीप के परखच्चे उड़ गए। इससे दोनों वाहन फंस गए व मौके पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाल उदय सिंह पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बीरबल सिंह ने बताया कि हादसे में चालक रोसावा निवासी पंकज पुत्र बनवारीलाल की मौत हो गई। हादसे मेंं धर्मेंद्र पुत्र रमाकांत, नरेश कुमार पुत्र जगदीश, विशाल पुत्र विजेंदर 7 वर्ष, सुशील पुत्र रमाकांत शर्मा व रोसावा निवासी किशोर घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को सीकर रेफर किया गया। सभी लोग गंगियासर गांव से बारात में मेलासी गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो