scriptVIDEO: पुलिसकर्मी बनकर मंदिर से लौट रही बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटे चार लाख के गहने | Jewels worth four lakh robbed from the elderly by becoming a policeman | Patrika News

VIDEO: पुलिसकर्मी बनकर मंदिर से लौट रही बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटे चार लाख के गहने

locationसीकरPublished: Oct 09, 2021 12:06:49 pm

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर शहर के जाट बाजार में शनिवार सुबह दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर लूट लिए गए।

VIDEO: पुलिसकर्मी बनकर मंदिर से लौट रही बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटे चार लाख के गहने

VIDEO: पुलिसकर्मी बनकर मंदिर से लौट रही बुजुर्ग से दिनदहाड़े लूटे चार लाख के गहने

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर के जाट बाजार में शनिवार सुबह दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर लूट लिए गए। पीडि़ता सरिता दीवान जैन मंदिर में दर्शनों के लिए आई थी। वापस लौटते समय शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बुजुर्ग के गहने उतरवा लिए। इसके बाद वे गहने लेकर फरार हो गए। पीडि़ता ने बताया कि आरेापियों ने बीती रात को शहर में लूट की घटना का हवाला देते हुए उससे गहने उतरवा लिए। इसके बाद उनकी जगह नकली गहने थमाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुडिय़ा में डाल बदले गहने
तबेला गेट के पास की निवासी पीडि़ता सरिता दीवान ने बताया कि वह रोज जैन मंदिर में आती है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह मंदिर से वापस लौट रही थी, तब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। रात को लूट की घटना का हवाला देने व खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्होंने पहले उसे विश्वास में ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि वे गहने पहनकर नहीं चले। उन्हें उतारकर हाथ में ले लें। इस पर उसने गहने उतार दिए। जिन्हें उन्होंने एक पुडिय़ा में डालने के बहाने लेकर पुडिय़ा ही बदल दी। इसके तुरंत बाद वे फरार हो गए। जब पुडिय़ा खोलकर उसने देखा तो उसे अपने गहने गायब मिले। जिसकी सूचना नजदीकी लोगों की देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

तीन से चार लाख कीमत
पीडि़ता सरिता ने बताया कि उनके कहने पर उसने हाथ से दो सोने के कड़े व दो सोने की चूडिय़ां उतार दी थी। जिन्हें वे तुरंत ही लेकर भाग गए। गहनों की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपए थी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है। कोतवाल ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो