scriptसीकर: 48वीं पदयात्रा में 71 निशानों के साथ नजर आये करीब दो सौ श्रद्धालु, रंग रंगीला फाग महोत्सव शुरू | khatushyam 48th padyatra in sikar | Patrika News

सीकर: 48वीं पदयात्रा में 71 निशानों के साथ नजर आये करीब दो सौ श्रद्धालु, रंग रंगीला फाग महोत्सव शुरू

locationसीकरPublished: Feb 23, 2018 11:02:40 am

Submitted by:

vishwanath saini

नानी गेट स्थित जानकी वल्लभजी के मंदिर में शुक्रवार रात सवा आठ बजे से फाग महोत्सव मनाया जाएगा।

sikar patrika news

 

 

सीकर.श्याम मंदिर सत्संग समिति के तत्वाधान एवं सत्यनारायण गडीका के सानिध्य में आयोजित 48वीं लक्खी श्याम निशान पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए खाटू धाम के लिए रवाना हुई। भाव भक्ति और भजनों के अनूठे संगम व रंग बिरंगे निशानों के साथ रवाना हुए पदयात्रा का रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर स्वागत किया गया। संस्था के मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया ने बताया कि 71 निशानों के साथ करीब दो सौ श्याम प्रेमी श्रद्धालू भक्त यात्रा कर रहे हैं।

 

पदयात्री शुक्रवार को अपने निशान श्याम बाबा के चरणों में समर्पित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पूर्व बुधवार को रात्रि में मंदिर प्रांगण में पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित भजन संध्या में राजेंद्र खींची एवं गौरीशंकर शर्मा द्वारा भजनों की मनोरम प्रस्तुति से श्रद्धालू झूम उठे। समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया। पदयात्रा को सीकर से राजकुमारी शर्मा, पूर्व विधायक ने रवाना किया।

 

 

jaya kishori in khatushyam
LIVE : जयपुर-सीकर रोड जाम, हजारों किसानों ने रामू का बास में सड़क पर डाला डेरा, जयपुर सीमा सील, भारी पुलिस बल तैनात

जया किशोरी ने भी खिलाई पूड़ी सब्जी
श्री श्याम पंचायती विश्राम भवन में चल रहे श्याम मण्डल नूतन बाजार के बासे में प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी ने भक्तों को पूड़ी सब्जी खिलाकर सेवा की। इस दौरान विनोद सुल्तानिया, महेन्द्र गोयल, ज्ञानीराम अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, कैलाश सुल्तानिया समेत अनेक भक्तों ने जया किशोरी का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।
रेलवे में नौकरी लगे राजपूत दूल्हे ने दहेज में 11 लाख रुपए लौटाकर दुल्हन के लिए कही ये बात

रंग रंगीला फाग महोत्सव आज
सीकर. नानी गेट स्थित जानकी वल्लभजी के मंदिर में शुक्रवार रात सवा आठ बजे से फाग महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर मंहत मधुसूदनाचार्य ने बताया कि शुक्लेस्वर महादेव मंडल के कलाकारों द्वारा चंग की ढ़ाप और बांसुरी की धून पर भजनों की धमाल प्रस्तुत की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो