23 की सभा के लिए गांवों से जुटाया समर्थन दुजोद टोल के जत्थे का नेतृत्व कर रहे किशन पारीक ने कहा कि सीकर सांसद का आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से किसान आक्रोशित हुआ है। वहीं अजीतगढ़ टोल पर किसान महापंचायत में 40 गांवो के किसानों ने भाग लिया। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष पेमाराम ने केंद्र सरकार पर कड़े प्रहार किए। सभा को सागर खाचरिया , ओमप्रकाश यादव , पूर्ण सिंह , सुनील जाट सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।
किसान महापंचायत की तैयारी जोरों पर
जिला संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 23 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता राकेश टिकैत के मुख्य आतिथ्य में कृषि मंडी में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां जोरों पर है। मोर्चा प्रवक्ता बी एल मील ने बताया कि महापंचायत स्थल पर पंडाल एवं मंच की तैयारी चल रही है।
व्यापारियों से लिया समर्थन कृषि मंडी में होने वाली किसान महापंचायत के प्रचार-प्रसार के तहत शनिवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर दुकानदारों से जनसम्पर्क किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सीकर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ के नेतृत्व में दुकानदारों से सम्पर्क किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राजस्थान संरक्षक पूर्णमल सुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद कासिम खिलजी, भंवरलाल बिजारणिया ,जिला कृषि आदान विक्रेता संस्थान के जिलाध्यक्ष मनोज बजाज, जयप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामदेव सिंह गोरा, सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, स्टेशन रोड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष जसबीर चौधरी, महावीर ओला मौजूद रहे।