सीकर

किसान आंदोलन: किसान सड़कों पर फिर भी चुप्पी

जाट बाजार से निकाली पदयात्राभूमा टोल पर सांसद का पुतला फूंका, किसान महापंचायत की तैयारियांकांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी

सीकरFeb 21, 2021 / 09:33 am

Puran

सीकर। ऊर्जा मंत्रालय की ओर से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही पीएम कुसुम योजना में पंजीयन के लिए फर्जी वेबसाइट सामने आने लगी है।

सीकर. केन्द्र के कृषि कानूनों के विरोध आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता कही नजर नहीं आए। पूर्व जिलाध्यक्ष पीएस जाट की नेतृत्व में जाट बाजार से पदयात्रा रवाना हुई। जहां उन्होने कहा कि किसान अपना अस्तित्व बचाने के लिए जूझ रहा है, महंगाई अपनी चरम सीमा तक पहुंच गई और केन्द्र सरकार अपने कार्यकाल का गुणगान कर रही है। सभापति जीवण खां ने केन्द्र को आडे हाथो लेते हुए पेट्रोल-डीजल की महंगाई के लिए जिम्मेदार बताया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं ने कल्याण सर्किल पर केन्द्र की ओर से किसानों पर थोपे गए कृषि कानूनों का वापस लेने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, प्रहलाद झुरिया, परिषद उप सभापति अशोक चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश झीगर, लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता गठाला, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कस्वां, धोद ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल बराला, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मुश्ताक तंवर, राजेंद्र शर्मा, उर्मिला धायल कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेन्द्र बाटड़, लक्ष्मणगढ़ प्रधान मदन सेवदा फतेहपुर उप प्रधान भगवान सिंह नेहरा, पूर्व प्रधान भवर लाल वर्मा, महेंद्र जाखड़, सुशील माटोलिया अब्दुल रज्जाक पंवार, नरेंद्र छब्बरवाल, अंकुर बहड़, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र गठाला, गणेश काबरा, अबरार अहमद, अनिल चौधरी युनुस बिसायती, प्रभु सिंह कारंगा भी पैदल मार्च में साथ रहे।
—————————————-
23 की सभा के लिए गांवों से जुटाया समर्थन

दुजोद टोल के जत्थे का नेतृत्व कर रहे किशन पारीक ने कहा कि सीकर सांसद का आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से किसान आक्रोशित हुआ है। वहीं अजीतगढ़ टोल पर किसान महापंचायत में 40 गांवो के किसानों ने भाग लिया। किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष पेमाराम ने केंद्र सरकार पर कड़े प्रहार किए। सभा को सागर खाचरिया , ओमप्रकाश यादव , पूर्ण सिंह , सुनील जाट सहित अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

किसान महापंचायत की तैयारी जोरों पर
जिला संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 23 फरवरी को राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता राकेश टिकैत के मुख्य आतिथ्य में कृषि मंडी में होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां जोरों पर है। मोर्चा प्रवक्ता बी एल मील ने बताया कि महापंचायत स्थल पर पंडाल एवं मंच की तैयारी चल रही है।
व्यापारियों से लिया समर्थन

कृषि मंडी में होने वाली किसान महापंचायत के प्रचार-प्रसार के तहत शनिवार को किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर के बाहर दुकानदारों से जनसम्पर्क किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सीकर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह जाखड़ के नेतृत्व में दुकानदारों से सम्पर्क किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राजस्थान संरक्षक पूर्णमल सुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद कासिम खिलजी, भंवरलाल बिजारणिया ,जिला कृषि आदान विक्रेता संस्थान के जिलाध्यक्ष मनोज बजाज, जयप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामदेव सिंह गोरा, सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक, स्टेशन रोड़ व्यापार संघ के अध्यक्ष जसबीर चौधरी, महावीर ओला मौजूद रहे।

Home / Sikar / किसान आंदोलन: किसान सड़कों पर फिर भी चुप्पी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.