scriptVIDEO: जेल में कैदियों के लिए खुलेगा पुस्तकालय, अच्छे साहित्य से बदलेंगे सोच | Library will open for prisoners in jail | Patrika News

VIDEO: जेल में कैदियों के लिए खुलेगा पुस्तकालय, अच्छे साहित्य से बदलेंगे सोच

locationसीकरPublished: Jul 24, 2021 10:11:49 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर जिले की शिवसिंहपुरा ओपन जेल में कैदियों के लिए पुस्तकालय खोला जाएगा।

VIDEO: जेल में कैदियों के लिए खुलेगा पुस्तकालय, अच्छे साहित्य से बदलेंगे सोच

VIDEO: जेल में कैदियों के लिए खुलेगा पुस्तकालय, अच्छे साहित्य से बदलेंगे सोच

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले की शिवसिंहपुरा ओपन जेल में कैदियों के लिए पुस्तकालय खोला जाएगा। ताकि समय बिताने के साथ सद्साहित्य से कैदियों की सोच भी सकारात्मक हो सके। यह बात कलक्टर अविचल चतुर्वेदी ने शुक्रवार को जेल में डा. गोरधन सिंह काजला की स्मृति में लगाई गई प्याऊ के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए दानदाताओं से चर्चा की जा रही है। जल्द ही जेल में पुस्तकालय देखने को मिल सकता है। कलक्टर ने इस दौरान जेल का निरीक्षण कर कैदियों से भी बात की। जेल की व्यवस्थाओं के लिए जेलर सौरभ स्वामी से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान भामाशाह मदन काजला, महेन्द्र काजला, अभिलाषा रणवां सहित कई लोग मौजूद रहे।

दो प्याऊ के उद्घाटन के साथ पौधरोपण
डा. गोरधन सिंह काजला की स्मृति में जेल में आरओ पानी की दो प्याऊ लगाई गई है। काजला की ढाई महीने पहले कोविड से मौत हो गई थी। जिनकी स्मृति में भाई महेन्द्र काजला ने कैदियों व उनके परिजनों के लिए जेल के अंदर व बाहर दो अलग- अलग प्याऊ लगवाई। प्याऊ के उद्घाटन के साथ कलक्टर ने जेल में पौधरोपण भी किया।

उद्योग नगर व महिला थाने का भी निरीक्षण
कलक्टर ने जेल से लौटते समय उद्योग नगर व महिला थाना का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाएं देखने के साथ थानाधिकारी पवन चौबे व कमल कुमार से थानों की समस्याओं पर भी चर्चा की। समस्याएं दूर करने का आश्वासन देने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो