scriptराजस्थान में यहां बंदूक की नोक पर ज्वैलरी शॉप में लाखों की लूट, बदमाशों ने चलाई गोलियां | loot of lakh rupees at Jewelery Shop firing at neem ka thana sikar | Patrika News

राजस्थान में यहां बंदूक की नोक पर ज्वैलरी शॉप में लाखों की लूट, बदमाशों ने चलाई गोलियां

locationसीकरPublished: Oct 18, 2019 04:27:27 pm

Submitted by:

Naveen

Sikar Crime News in Hindi : सीकर जिले के नीमकाथाना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वैलर्स की दुकान ( Jewellery Shop Looted in Neem Ka Thana ) से डकैती का मामला सामने आया है।

राजस्थान में यहां बंदूक की नोक पर ज्वैलरी शॉप में लाखों की लूट, बदमाशों ने चलाई गोलियां

राजस्थान में यहां बंदूक की नोक पर ज्वैलरी शॉप में लाखों की लूट, बदमाशों ने चलाई गोलियां

सीकर।
Sikar Crime News in Hindi : सीकर जिले के नीमकाथाना में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वैलर्स की दुकान ( Jewellery Shop Looted in Neem Ka Thana ) से डकैती का मामला सामने आया है। लूट के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए। जाते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायर भी किए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी करवाई। जानकारी के अनुसार इलाके में स्थित डावर ज्वैलर्स पर दो अलग अलग बाइक पर आए चार डकैतों ने दुकान से लाखों का माल लूट लिया। प्रत्यक्षदर्शी विजय जाखड़ के मुताबिक चारों में से दो लुटेरे बाइक पर ही रहे। जबकि दो डकैत हाथ में बंदूक और कुल्हाड़ी लिए ज्वैलर्स की दुकान में लूट के लिए घुस गए। बाहर खड़े डकैतों में से एक हाथ में बंदुक लिए बाहर दहशत फैलाता रहा। उसने एक हवाई फायर भी किया। डकैती के बाद हवाई फायर करते हुए डकैत बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद कस्बे में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

सीकर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दीवार ढहने से एक दर्जन लोग दबे, रेस्क्यू जारी

जाते समय किया फायर
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जाते समय फायर किया। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। दुकान से लाखों की लूट की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो