scriptPHOTOS : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे, श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता | Patrika News
सीकर

PHOTOS : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे भोले के जयकारे, श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

10 Photos
6 years ago
1/10

सीकर. भगवान आशुतोष के भव्य श्रंगार के साथ मंगलवार को मंदिर में हर-हर महादेव का मंत्रों के साथ शिव का जलाभिषेक कर शिवरात्रि मनाई गई। शिवरात्रि पर मंगलवार को दिनभर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने बिल पत्र, भांग, जल, बेर, गाजर, धतूरा व पंचामृत से शिव का अभिषेक किया। शाम को मंदिरों में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। शिवरात्रि पर्व बुधवार को भी शहर में कई मंदिरों में मनाया जाएगा।

2/10

शिव स्त्रोम के साथ हुई महाआरती
शिव मंदिरों में मंगलवार को शिव स्त्रोम के भी पाठ किए गए। शिवरात्रि पर लोगों ने दिनभर व्रत रखा। शाम को ब्रत खोला। इस दौरान घरों में गाजर का हलवा सहित कई प्रकार के अल्पहार बनाए गए। शाम को मंदिरों में महाआरती की गई। इस दौरान शाम के समय भक्तों की कतार लगी रही। मंदिरों को फूलों से सजाया गया। शहर में शिवरात्रि पर्व पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही।


महाशिवरात्रि पर्व शहर के सबसे बड़े गोपीनाथ मंदिर में जो तिथि तय है उसी तिथि पर शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शहर के कुछ मंदिरो को छोडकऱ अधिकतर मंदिरो में बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन होगा।

3/10

गोपीनाथ मंदिर
गोपीनाथ मंदिर के महंत सुरेंद्र देव ने बताया की सीकर में बुधवार को शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। मंदिर में सुबह से ही कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

4/10

कल्याणजी का मंदिर
महामंदिर रोड पर स्थित कल्याणजी का मंदिर से बुधवार को शिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। मंदिर के महंत ने बताया सुबह 11 बजे से रूद्राभिषेक व रूद्राक्ष वितरण होगा। शाम पांच बजे से शिव की बारात शोभायात्रा के साथ कल्याणजी के मंदिर से रवाना होगी। रात में भजन संध्या का आयोजन होगा।

5/10

पशुपतिनाथ मंदिर
मंदिर में फूलो की विशेष सजावट कर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा, बुधवार को चार प्रहर का पूजन, आरती, प्रसाद वितरण होगा।

6/10

शिवदातारेश्वर हनुमान मंदिर
शहर के सूरजपोल गेट के पास स्थित मंदिर में बाबा अमरनाथ की झांकी सजेगी, चार प्रहर का पूजन, स्तुति तथा बाद में महाआरती होगी।

7/10

शिव शक्ति राम मंदिर
रामलीला मैदान के पीछे शिवशक्ति राम मंदिर में पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद भगवान शिव का भव्य श्रंगार किया जाएगा।

8/10

हाथों में पूजा सामग्री, घंटें-घडियाल के समेत स्वर, गूंजते भोलेनाथ के जयकारों बीच पूजा के लिए अपनी बारी का इंतजार करते भक्त। ऐसा नजारा मंगलवार को श्रीमाधोपुर क्षेत्र के प्रख्यात नोलखेश्वर महादेव मंदिर में शृंगारित स्फटिक शिवलिंग के सामने नजर आया।

9/10

टोड़ा. बालेश्वर धाम पर मंगलवार तडक़े से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। आसपास व दूरदराज के क्षेत्र से आए शिव भक्तों ने भगवान आशुतोष की पूजा की।

10/10

शहर के रामलीला मैदान से प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एलआईसी कार्यालय के पास पहुंची। शोभायात्रा में शिव परिवार के साथ कलयुग, संगमयुग एवं सतयुग को साकार किया। इस अवसर पर 11 सौ गुब्बारे छोड़े गए। शोभायात्रा के अंत में सेवा केन्द्र संचालिका पुष्पा बहन ने शिव ध्वज फहराया।

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.