script#KarSalaam : राजस्थान के मेजर सुरेन्द्र पूनियां ने फौजियों के लिए यूं जुटाए लाखों रुपए, पूरे देश को गर्व | Major Surendra Poonia Collect Fund for Soldier by Delhi marathon 2018 | Patrika News
सीकर

#KarSalaam : राजस्थान के मेजर सुरेन्द्र पूनियां ने फौजियों के लिए यूं जुटाए लाखों रुपए, पूरे देश को गर्व

दिल्ली में सोल्जराथन 2018 से सेना के लिए फंड जुटाने वाले मेजर सुरेन्द्र पूनियां राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के गांव राजपुरा के रहने वाले हैं।

सीकरMar 22, 2018 / 12:03 pm

vishwanath saini

Major Surendra Poonia

सीकर.

सीमा पर दुश्मन से लड़कर मातृभूमि की रक्षा करने वाले शेखावाटी के लाडले ने एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली में परचम लहराकर सेना मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। हम बात कर रहे हैं कि लक्ष्मणगढ़ के राजपुरा गांव के लाडले मेजर सुरेंद्र पूनिया की।

पूनिया ने देश के सैनिकों के लिए दिल्ली में मैराथन आयोजित कर 17 लाख 26 रुपए एकत्रित कर सेना के फंड में युद्ध में घायल सैनिकों की सहायतार्थ जमा करवाए हैं। पहली बार मैराथन से राशि एकत्र कर सैनिकों के फंड में जमा कराने को लेकर देश के विदेश राज्य मंत्री व पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने भी सराहना की है।

 

नेहरू स्टेडियम में हुआ आयोजन


सोल्जराथन का यह विशाल आयोजन 11 मार्च को दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में हुआ। जिसमें 12 हजार 467 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर , मोहम्मद कैफ सहित कई हस्तियां शामिल हुई। मैराथन को सेना अध्यक्ष जनरल विपीन रावत, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह, बाना ङ्क्षसह ने संबोधित किया। मैराथन में युद्ध के दौरान पैर गंवा चुके पूर्व सैनिकों ने भी ब्लेड रनर के तौर पर हिस्सा लिया।

delhi marathon 2018
ऐस मिला सहयोग
मैराथन के लिए मेजर सुरेंद्र पूनिया ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। जिसके माध्यम से कई लोग प्रेरित होकर मैराथन में आर्थिक सहयोग के लिए आगे आए। इस आर्थिक सहयोग से मिली राशि से ही मैराथन व बाद में सेना के फंड में भी राशि जमा करवाई गई।

पूर्व राष्ट्रपति से मिली प्रेरणा


मेजर पूनिया ने पत्रिका को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा मिली। पूनिया के अनुसार युद्ध के दौरान दिव्यांग हुए सैनिकों व शहीदों के आश्रितों के लिए कुछ करने व राशि एकत्र करने के लिए इस तरह की मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में सेना के साथ ही युवा वर्ग को भी जोड़ा गया। क्रिकेट सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों से भी संपर्क कर मैराथन का हिस्सा बनाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो