script

कलेक्ट्रेट के सामने रात को सडक़ पर खाना बनाया- खाया और सो गए माकपाई, पड़ाव दूसरे दिन भी जारी

locationसीकरPublished: Sep 17, 2019 11:44:35 am

सीकर. सीकर में माकपा का पड़ाव कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी जारी है। कार्यकर्ता कल शाम से कलेक्ट्रेट पर धरना देकर बैठे हैं।

कलेक्ट्रेट के सामने रात को सडक़ पर खाना बनाया- खाया और सो गए माकपाई, पड़ाव दूसरे दिन भी जारी

कलेक्ट्रेट के सामने रात को सडक़ पर खाना बनाया- खाया और सो गए माकपाई, पड़ाव दूसरे दिन भी जारी

सीकर. सीकर में माकपा का पड़ाव कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन भी जारी है। कार्यकर्ता कल शाम से कलेक्ट्रेट पर धरना देकर बैठे हैं। पुलिस प्रशासन के खिलाफ रह रह कर नारेबाजी कर आका्रेश जता रहे हैं। इससे पहले कार्यकताओं ने रात को कलेक्ट्रेट के सामने सडक़ पर ही खाना बनाया और खाकर सडक़ पर ही सो गए। बतादें कि 28 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव में एसके गल्र्स कॉलेज में पुर्नमतगणना की मांग कर रहे एसएफआई कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में माकपा और एसएफआई सहित विभिन्न संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में माकपा ने सोमवार को पहले तो कृषि उपज मंडी में सभा की। इसके बाद अचानक कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर दिया।
मांग नहीं मानने तक जारी रहेगा आंदोलन
कलेक्ट्रेट के सामने महापड़ाव डाल कर बैठे माकपा कार्यकर्ता अब भी एसपी और डीएसपी सहित लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों की निलंबन की मांग पर अड़े हैं। मामले में प्रशासन के साथ माकपा प्रतिनिधियों की कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन, अब तक दोनों पक्ष में सहमति नहीं बन पाई है। प्रशासनिक अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं, जबकि माकपाई आरोपियों के तबादले या निलंबन की मांग पर अड़े हैं।
रास्ता जाम, राहगिरों की बढ़ी परेशान
माकपा के आंदोलन से आज भी कलेक्ट्रेट का मुख्य मार्ग बाधित है। इससे राहगिरों की समस्या बढ़ गई है। इसका असर पूरे शहर में देखने को मिल रहा है। जगह जगह जाम के हालात हो रहे हैं। उधर, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। जो सकड़े होने पर वहां भी जाम के हालात हो रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो