script#सीकर के इस गांव में एक युवक की हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस | Man of murder in sikar | Patrika News

#सीकर के इस गांव में एक युवक की हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

locationअहमदाबादPublished: Jun 12, 2017 02:14:00 pm

Submitted by:

dinesh rathore

थोई कस्बे के एक गांव में एक व्यक्ति की हत्या की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस भी हत्या की खबर पाकर मौके पर पहुंच गई। हत्या कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है।

कस्बे के एक गांव में एक युवक की सोमवार को हत्या कर दी गई। गांव में हत्या की खबर पाकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई है। हालंाकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार थोई के मोरड़ी की ढाणी तनझाड़ली में अर्जुन यादव (40) की सोमवार को हत्या कर दी गई। मरने वाला व्यक्ति पेशे से मिस्त्री बताया जा रहा है। हत्या की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति के हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था। डिप्टी कुशाल सिंह भी मौके पर पहुंच रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो