scriptगर्मी का सितम झेल रहे शहरवासियों के लिए खुशखबर, जुलाई के प्रथम सप्ताह में दस्तक देगा मानसून | mansoon came in first week of july in sikar | Patrika News

गर्मी का सितम झेल रहे शहरवासियों के लिए खुशखबर, जुलाई के प्रथम सप्ताह में दस्तक देगा मानसून

locationसीकरPublished: Jun 28, 2017 07:52:00 am

Submitted by:

dinesh rathore

गर्मी का सितम झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में मानसून जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

गर्मी का सितम झेल रहे सीकरवासियों के लिए मौसम एक जुलाई खुशियों की खबर लाएगा। मौसम विभाग की माने तो जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। झमाझम बरसात शुरू होने के साथ ही धरती की तपिश दूर हो जाएगी। साल की 70 फीसदी बरसात मानसून के दौरान होने से किसानों के मुरझाए चेहरे एक बार फिर खिल उठेंगे। इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा और दीर्घावधिक तक बरसात का औसत 100 प्रतिशत तक जा सकता है। शुरुआती पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून सामन्य गति से चल रहा है और मानसून की अवधि खिसकने से मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह तक होने की संभावना है।
जुलाई के दूसरे सप्ताह में अच्छी बरसात 

जुलाई के प्रथम सप्ताह में इस बार कम बरसात का योग दिख रहा है। इससे फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। जुुलाई के दूसरे सप्ताह में अच्छी बरसात का योग है। मौसम विज्ञानियों की माने तो इस बार जून और सितम्बर में वर्षा सामान्य से कम रहेगी तथा जुलाई और अगस्त में वर्षा सामान्य होगी।
10 में से 14 वर्ष तक जुलाई का पहला सप्ताह

मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक दशक में जुुलाई माह के प्रथम सप्ताह के दौरान मानसून सक्रिय हुआ है। मानसून की विदाई भी सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में हो गई। मौसम विज्ञानी ने बताया कि मानसून के आगमन का आकलन वर्ष भर तक किया जाता है। फिलहाल प्री मानसून के सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव आ रहा है। 
दिन में तपन शाम को राहत

पिछले दो दिन की तपन के बाद मंगलवार दोपहर बाद लोगों को राहत मिली है। दिनभर सूरज व बादलों की लुकाछिपी के चलते दिनभर धूप-छांव का खेल जारी रहा। सुबह से हवा थमने के कारण उमस का जोर रहा। लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम करीब तीन बजे यकायक बादल छाए। इसके साथ हवाएं चली तो मौसम खुशनुमा हो गया।
कब आया-गया मानसून

वर्ष आगमन विदाई 

2007 15 जुलाई 30 सितम्बर 

2008 10 जुलाई 29 सितम्बर 

2009 03 जुलाई 26 सितम्बर 

2010 03 जुलाई 28 सितम्बर

2011 23 जून 28 सितम्बर
2012 05 जुलाई 26 सितम्बर

2013 15 जून 18 अक्टूबर

2014 07 जुलाई 26 सितम्बर

2015 24 जून 30 सितम्बर

2016 26 जून 12 अक्टूबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो