script

नई नवेली बहू को देख ससुर की नीयत हुई खराब, मौका मिलते ही दिखा दी हैवानियत

locationसीकरPublished: Nov 13, 2018 06:52:53 pm

Submitted by:

vishwanath saini

हर किसी को झकझोर देने वाली यह घटना राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर उपखण्ड के गांव महात्मा की है।

नई नवेली बहू को देख ससुर की नीयत हुई खराब, मौका मिलते ही दिखा दी हैवानियत

नई नवेली बहू को देख ससुर की नीयत हुई खराब, मौका मिलते ही दिखा दी हैवानियत

सीकर. उसके हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था। ससुराल आनी-जानी सी हुई थी। पति के साथ महज डेढ़ महीना ही गुजरा था। एक रात जिंदगी में ऐसा तूफान आया, जो थमा तब तक तो अस्मत लुट चुकी थी। रिश्ते तार-तार हो चुके थे और हैवानियत की सारी हदें पार हो चुकी थी।

हर किसी को झकझोर देने वाली यह घटना राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर उपखण्ड के गांव महात्मा की है। यहां की एक महिला ने अपने ससुर समेत कई जनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। तारानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

दूसरी बार हुई थी शादी


-पीडि़त महिला की शादी सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील के गांव कोटड़ी में हुई थी।
-शादी के कुछ समय बाद पति से उसका तलाक हो गया और वह गांव महात्मा आकर रहने लगी।
-महात्मा गांव में दुकानदार बनवारी प्रजापत की दुकान पर उसकी मुलाकात गांव बीघराम की सुमन से हुई।
-सुमन, बनवारी, धर्मगीर व बिसाऊ की मीरा नामक महिला ने उसकी दूसरी शादी मीरा के रिश्तेदार महावीर सिंह से करवा दी।
-दोनों की शादी के समय चूरू कोर्ट में स्टाम्प पेपर पर लिखा-पढ़ी भी की गई।
-शादी के डेढ़ माह तक सब कुछ ठीक था। फिर पति महावीर सिंह विदेश चला गया।


बेटे के विदेश जाते ही ससुर ने किया दुष्कर्म

 

तारानगर पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि पति महावीर के विदेश जाते ही ससुर भंवर सिंह उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर मारपीट करता। यह बात पीडि़ता ने शादी करवाने वाली महिला मीरा, सुमन, बनवारी व धर्मगीर आदि को बताया। उनका जवाब सुन पीडि़ता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उक्त आरोपितों ने उसे जवाब दिया कि उन्होंने तो उसका महावीर के डेढ़ लाख रुपए में बेचा है। अब वो जाने और महावीर।

इस पर पीडि़ता ने पति महावीर को फोन करके पूरी जानकारी दी तो उसने भी यही कहा कि पीडि़ता को आरोपितों से देह व्यापार करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए देकर खरीदा गया। इसके बाद ससुर भंवर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुमन के पति लालू सिंह, बनवारी प्रजापत व धर्मगीर आदि ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़त महिला ने चूरू पुलिस अधीक्षक के समक्ष भी प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर न्याय दिलाने की गुहार की है।

ट्रेंडिंग वीडियो