scriptकाफी देर से फोन नहीं उठा रही थी पत्नी, घर जाकर देखा तो पति के उड़ गए होश | married woman committed suicide at home in sikar | Patrika News

काफी देर से फोन नहीं उठा रही थी पत्नी, घर जाकर देखा तो पति के उड़ गए होश

locationसीकरPublished: Nov 01, 2019 04:23:48 pm

Submitted by:

Naveen

Married Woman Suicide : उद्योगनगर इलाके में एक विवाहिता ने पंखे के कुंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने विवाहिता के शव को पंखे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया।

काफी देर से फोन नहीं उठा रही थी पत्नी, घर जाकर देखा तो पति के उड़ गए होश

काफी देर से फोन नहीं उठा रही थी पत्नी, घर जाकर देखा तो पति के उड़ गए होश

सीकर.
Married Woman Suicide : उद्योगनगर इलाके में एक विवाहिता ने पंखे के कुंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने विवाहिता के शव को पंखे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई प्रभू सिंह ने बताया कि अमीता पत्नी रघुवीर सिंह एक निजी स्कूल के पास किराए के मकान में रहते थे।

यह भी पढ़ें

एक साल पहले ही हुई थी शादी, दर्दनाक हादसे में चली गई 5 बहनों के इकलौते भाई की जान

बुधवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगा अमीता ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया कि वह एक दिन पहले गांव से वापस लौट कर आए थे। उन्होंने बताया कि सुबह रघुवीर काम पर चला गया। वह निजी कोचिंग में पढ़ाते है। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने घर पर तीन बार फोन किया। घर पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद वे तुरंत घर पर पहुंचे। घर पर पहुंच देखा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। घर पर उनका बेटा भी नहीं था। उन्होंने ससुर व अन्य परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जांच में पता लगा कि वह दीपावली पर गांव गए थे। उसके बाद पत्नी पीहर चली गई थी। वहां से वह एक दिन पहले ही लौट कर आए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो