सीकर

शादी की सालगिरह के 10 दिन बाद कुएं में मिली कांस्टेबल की पत्नी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

दादिया थाना इलाके के जेरठी गांव में कांस्टेबल की पत्नी ( Constable’s Wife Dead Body Found in Well ) का शव घर के पास ही कुएं में मिला। 3 फरवरी को ही दोनों ने परिवार संग शादी की सालगिरह मनाई थी। वहीं पुलिस तीन दिन से विवाहिता की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है।

सीकरFeb 17, 2020 / 12:25 pm

Naveen

शादी की सालगिरह के 10 दिन बाद कुएं में मिली कांस्टेबल की पत्नी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

सीकर।
दादिया थाना इलाके के जेरठी गांव में कांस्टेबल की पत्नी ( Constable’s Wife Dead Body Found in Well ) का शव घर के पास ही कुएं में मिला। 3 फरवरी को ही दोनों ने परिवार संग शादी की सालगिरह मनाई थी। वहीं पुलिस तीन दिन से विवाहिता की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है। विवाहिता के परिजन सास-ससुर व पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। परिजन दूसरे दिन भी एसके अस्पताल में मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठे रहे। परिजनों गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इंकार कर दिया। वहीं शाम को पुलिस ने विवाहिता के पति राकेश कुमार को पकड़ लिया। एएसपी देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि राकेश को पकड़ लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल व अन्य रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवाहिता के परिजनों से समझाइश के प्रयास किए गए। परिजनों को पति के पकड़े जाने की बात भी कहीं गई है। इसके बावजूद परिजन अन्य लोगों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए है। इस दौरान रसीदपुरा गांव के काफी लोग धरने पर बैठे रहे। मृतका किरण के भाई अनिल चौधरी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर कुएं में शव डालने का मुकदमा दर्ज कराया था। अनिल ने बताया कि उसकी बहन की शादी चार साल पहले राकेश जाखड़ निवासी जेरठी से हुई थी। उनका कहना था कि किरण का शव घर के पास ही कुएं में पड़ा मिला था। उनका कहना था कि उसे शादी के बाद से ही दहेज में कार लाने के लिए परेशान करते थे।

सीकर अग्निकांड: आग की लपटों ने मिटा दिए दो बहनों के सुहाग, परिवारों में मचा कोहराम


कई दिनों से दोस्त फोन कर रहा था परेशान
विवाहिता को जेरठी का ही रहने वाला मनोज उर्फ विनोद फौजी फोन कर परेशान करता था। वह राकेश का ही दोस्त था। दोनों एक साथ मिलकर शराब पीते थे। विवाहिता के भाई अनिल ने बताया कि वह कई दिनों से फोन कर परेशान कर रहा था। उसने राकेश को भी शिकायत की। उसने कोई एक्शन नहीं लिया।

5 फरवरी को शादी की सालगिरह मनाई
राकेश और किरण की पांच फरवरी को शादी की सालगिरह थी। एक साथ ही परिवार के लोगों ने होटल में सेलिब्रेट किया था। अनिल ने बताया कि उसके बाद उनके बीच में विवाद हुआ। राकेश ने उसकी बहन से मारपीट की। चार दिन पहले भी परिवार के लोगों ने आगे से कोई विवाद नहीं होने की जिम्मेदारी ली थी। राकेश अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था।

Home / Sikar / शादी की सालगिरह के 10 दिन बाद कुएं में मिली कांस्टेबल की पत्नी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.