सीकरPublished: May 27, 2019 04:57:28 pm
Vinod Chauhan
सीकर के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में एक विवाहिता ने अपने पति, सास ससुर व ननद के खिलाफ दहेज के लिए प्रड़ताडि़त करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।
Porn message sent by BLO following female officer
सीकर।
सीकर के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में एक विवाहिता ने अपने पति, सास ससुर व ननद के खिलाफ दहेज के लिए प्रड़ताडि़त करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। थाने में ममता देवी पुत्री पोकरमल शर्मा ने रिपोर्ट दी है कि दहेज के लिए उसका पति रोज मारपीट करता है और सास ससुर और ननद घर पर दहेज के लिए ताने देते है। पुलिस के अनुसार कस्बे वार्ड 8 की ममता शर्मा की शर्मा की शादी करीब सवा साल पहले चुरू निवासी दिनेश कुमार पुत्र सज्जन कुमार के साथ हुई थी जो वर्तमान में महाराष्ट्र के नासिक में निवास कर रहे है। ममता शर्मा का कहना है कि उसकी शादी के बाद से उसके पति, सास, ससुर व ननद उसे दहेज के लिए प्रड़ताडि़त कर रहे हैं। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे तरह-तरह की यातनाएं दी। अब उन्होंने कार देने पर ही उसे ससुराल ले जाने की कहकर उसे पीहर रामगढ़ छोड़ गए। उसे मोबाइल पर दहेज को लेकर तंग व परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।