scriptराजस्थान में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट | Monsoon entry in rajasthan heavy rain alert weather update | Patrika News

राजस्थान में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

locationसीकरPublished: Jun 27, 2019 06:33:43 pm

Submitted by:

Naveen

Monsoon in Rajasthan 2019 : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 4 जुलाई तक दस्तक दे सकता है।

Monsoon in Rajasthan 2019 : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 4 जुलाई तक दस्तक दे सकता है।

राजस्थान में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, मौसम विभाग का तेज बारिश का अलर्ट

सीकर।
monsoon in Rajasthan 2019 : देश में प्री-मानसून ( Pre-Monsoon ) की बारिश से भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों से गर्मी के तेवर फिर तीखे हो गए है। तापमान में भी उछाल देखने को मिला है। मौसम विभाग ( Weather Department ) के अनुसार प्रदेश में मानसून 4 जुलाई ( Monsoon Entry in Rajasthan ) तक दस्तक दे सकता है।

Monsoon in Rajasthan 2019 : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 4 जुलाई तक दस्तक दे सकता है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश ( rain Alert in Rajasthan ) होने की संभावना जताई है। वहीं कई इलाकों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है। सीकर जिले में गुरुवार को गर्मी ने अपना असर बरकरार रखा। दिनभर कड़ी धूप और उमस से लोगों के हाल बेहाल रहे। सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि शाम को कई स्थानों पर हल्की बुंदाबांदी हुई जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक दो दिन में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में मानसून को लेकर आई बड़ी खबर, अगले 24 घंटे में हो सकती है मूसलाधार बारिश

Monsoon in Rajasthan 2019 : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 4 जुलाई तक दस्तक दे सकता है।

अगले 48 घंटे में बरस सकती है राहत ( Rain in Rajasthan )
प्रदेश के कई स्थानों पर अगले 48 घंटे में राहत की बूंदे बरस सकती है। मौसम विभाग मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

 

यह भी पढ़ें

VIDEO: बरसात के पानी से भरे अंडरपास में फंसी बारातियों की बस, लोगों की अटकी सांसे

 

Monsoon in Rajasthan 2019 : मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 4 जुलाई तक दस्तक दे सकता है।

प्रदेश में 4 जुलाई तक आ सकता है मानसून ( rajasthan weather update )
मानसून के बुधवार को गुजरात पहुंचने के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी मानसून वेरावल, सूरत, इंदौर, मांडला, पेंड्रा, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी और मुक्तेश्वर से गुजर रहा है। मानसून ने महाराष्ट्र के 90 फीसदी भाग को कवर कर लिया है। आने वाले चार पांच दिनों में मानसून मुंबई, उत्तरी कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी इलाकों को कवर करेगा। 4 जुलाई तक मानसून राजस्थान में प्रवेश करेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो