सीकरPublished: Sep 17, 2023 03:53:13 pm
Kirti Verma
Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से राजस्थान में मौसम बदल गया है। दो दिन से शेखावाटी में भी मानसून मेहरबान है। बारिश के कारण तपन और उमस छूमंतर हो गई है।
सीकर.Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से राजस्थान में मौसम बदल गया है। दो दिन से शेखावाटी में भी मानसून मेहरबान है। बारिश के कारण तपन और उमस छूमंतर हो गई है। वहीं मौसम केन्द्रों पर तापमान सामान्य के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग के यलो अलर्ट के अनुसार चौबीस घंटे के दौरान शेखावाटी के तीनों जिलों में बारिश होगी। वहीं तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया जाएगा।