Monsoon Update : राजस्थान में 5 से 7 अक्टूबर तक बारिश, चार संभागों पर रहेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

Monsoon Update : राजस्थान में मानसून एक बार फिर से मेहर बरसाने की तैयारी में हैं। मौसम विभाग की माने तो राजस्थावन के चार संभागों में तीन दिन तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उधर, कुछ जिलों में गर्मी असर दिखाने लगी है और तीन दिन की बारिश मौसम बदलेगी।

Monsoon Update : राजस्थान के कुछ हिस्सों से विदा हो चुका मानसून एक बार फिर से मेहर बरसाने की तैयारी में हैं। मौसम विभाग की माने तो राजस्थावन के चार संभागों में तीन दिन तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उधर, कुछ जिलों में गर्मी असर दिखाने लगी है और तीन दिन की बारिश मौसम बदलेगी। माना तो यह भी जा रहा है कि तीन दिन की बारिश के बाद गुलाबी ठंड शुरू हो सकती है। बतादें कि पिछले मानसून से अक्टूबर में राजस्थान से विदाई ली थी। इस बार अब तक जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून की विदाई हो चुकी है।

यहां दिखाई देगा असर
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 5 अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि 5 से 7 अक्टूबर के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मौसम आगामी एक सप्ताह शुष्क बना रहेगा।

देश के अन्य राज्यों में मानसून
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, पूर्वी बिहार, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और पूर्वी गुजरात और तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.