scriptमुख्यमंत्री से पहले सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने शुरू की गौरव यात्रा | MP Sumedhandan Saraswati launches Gaurav Yatra before Chief Minister | Patrika News

मुख्यमंत्री से पहले सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने शुरू की गौरव यात्रा

locationसीकरPublished: Sep 02, 2018 03:55:26 pm

Submitted by:

Vinod Chauhan

सीकर. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के सीकर पहुंचने से पहले आज सांसद सुमेधानंद सरस्वती की उपयात्रा सीकर में आज से शुरू हो गई है। गौरव उप यात्रा की शुरुआत नीमकाथाना विधानसभा से की गई है।

sikar news

मुख्यमंत्री से पहले सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने शुरू की गौरव यात्रा


सीकर. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के सीकर पहुंचने से पहले आज सांसद सुमेधानंद सरस्वती की उपयात्रा सीकर में आज से शुरू हो गई है। गौरव उप यात्रा की शुरुआत नीमकाथाना विधानसभा से की गई है। जहां सांसद ने नृसिंहपुरी से यात्रा की शुरूआत की। जहां सीकर विधायक रतन जलधारी, जिला प्रमुख अपर्णा रोलण, यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानियां समेत कई भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यहां एक सभा का आयोजन भी हुआ। जिसमें सांसद सुमेधानंद सरस्वती और भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा और सांसद उपयात्रा की जानकारी देने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बतादें कि मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा सीकर में 22 सितंबर को पहुंचेगी। जिससे पहले सांसद की उप यात्रा जिलेभर की विधानसभाओं को कवर करेगी।

पहले दिन यह रहा रूट
सांसद सुमेधानंद सरस्वती की उप यात्रा के रूट चार्ट के मुताबिक यात्रा नृसिंहपुरी से शुरू होकर गुहाला, चला, ठिकरिया, गोविंदपुरा, भगेगा, सिरोही, आगवाड़ी, कुरबड़ा, खादरा, गांवड़ी, गणेश्वर/आगरी, भूदोली, झिराणा, बासड़ी खुर्द और प्रीतमपुरा पहुंचेगी। कार्यक्रम के तहत सुबह साढे आठ बजे शुरू होने वाली यात्रार शाम साढे पांच बजे तक जारी रहेगी।
यह रहेगा कार्यक्रम
पूरी यात्रा के कार्यक्रम के मुताबिक सांसद सुमेधानंद सरस्वती की गौरव उप यात्रा दो, तीन और चार सितम्बर को नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गांव-ढाणियों में जाएगी। इसके बाद लक्ष्मणगढ़ विधानासभा में यात्रा 11, 12 व 13 सितम्बर को रहेगी। इसी तरह सीकर विधानसभा में 15, 16 व 17 सितम्बर को यात्रा रहेगी। दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यात्रा 18 से 20 सितम्बर तक रहेगी।
सांसद ने कहा था राजनीति नहीं केवल विकास
बतादें कि यात्रा को लेकर सांसद ने 31 अगस्त को सीकर के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने भाजपा को विकास के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने वाली पार्टी बताया था। उनका कहना था कि इसका सबूत यह है कि सीकर सहित कई नगर पालिकाओं में कांग्रेस का बोर्ड होने के बावजूद अमृत योजना में करोड़ों रुपए से काम करवाए जा रहे हैं। आगामी योजना बताते हुए सांसद ने कहा, जिले में जल्द ही एक कृषि विज्ञान केंद्र शुरू होगा। रलावता में सैनिक एकेडमी का काम लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगा। लोसल-रतनगढ़-सालासर के बीच मेगा हाईवे मंजूर किया गया है। इसके अलावा सीकर-दिल्ली ट्रेन, विभिन्न मार्गों पर हाईवे मंजूर किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो