मृतक के पिता ने दी रिपोर्ट
मामले में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ नाथूसर के मान सिंह शेखावत ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि बुधवार रात उसके पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। जिसका गुरुवार को अंतिम संस्कार किया था। शुक्रवार सुबह तीसरे के क्रिया – कर्म के साथ मृतक महेंद्र प्रताप सिंह की चिता की मिट्टी को एकत्रित किया गया था। इसके बाद सब लोग घर आ गए थे। लेकिन, इसके बाद दोपहर में नाथूसर निवासी आनंद सिंह मृतक महेंद्र सिंह वहां पहुंच गया। जो उसकी चिता की मिट्टी पर नग्न अवस्था में बैठकर तंत्र कर्म करने लगा। रिपोर्ट में लिखा कि तंत्र क्रिया से उसके बेटे की आत्मा की शंाति में विघ्न हो रहा है। ऐसे में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
जालपाली मोड़ पर हादसे में हुई थी मौत
नाथूसर निवासी मृतक महेंद्र प्रताप की बुधवार रात को सड़क हादसे में मौत हुई थी। 28 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह श्रीमाधोपुर के जालपाली की ओर जा रहा था। इसी बीच वह सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसका गुरुवार को गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। उसी की चिता पर आनंद सिंह Tantra Kriya कर रहा था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध कर पुलिस के हवाले कर दिया।