scriptआपसी विवाद सुलझाने गए पड़ौसी की सिर पर वार कर हत्या | neighbor murder in sikar | Patrika News

आपसी विवाद सुलझाने गए पड़ौसी की सिर पर वार कर हत्या

locationसीकरPublished: Oct 22, 2021 11:51:32 am

Submitted by:

Sachin

राजस्थान के सीकर जिले के पिपराली पंचायत के दुर्गापुरा गांव में बीती शाम को आपसी विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई।

आपसी विवाद सुलझाने गए पड़ौसी की सिर पर वार कर हत्या

आपसी विवाद सुलझाने गए पड़ौसी की सिर पर वार कर हत्या

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के पिपराली पंचायत के दुर्गापुरा गांव में बीती शाम को आपसी विवाद में एक किसान की हत्या कर दी गई। मृतक रिछपाल सिंह है। जिसकापड़ौसी व उसके खेत में काम करने वाले मजदूरों से झगड़ा हो गया था। जिसमें सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। दादिया थानाधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि रिछपाल सिंह के पड़ौसी बजरंग सिंह के खेत में मध्यप्रदेश के कुछ मजदूर काम कर रहे थे। जो शाम को आपस में झगड़ा व गाली गलौच कर रहे थे। इस पर रिछपाल ने बजरंग सिंह को फोन करवाकर उनकी शिकायत की। इसके बाद जब रिछपाल सिंह खुद भी उन्हें समझाने गया तो उसके साथ भी मजदूरों ने गाली गलौच शुरू कर दी। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जो मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच एक मजदूर महेन्द्र ने रिछपाल सिंह के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। जिसमें घायल होने पर उसे एसके अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाई ने कहा धारदार हथियारों से हत्या
मामले में मृतक के परिजनों ने बजरंग सिंह व गोपाल सिंह सहित तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक के छोटे भाई रणवीर सिंह ने बताया कि रिछपाल सिंह पर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया। जिसमें उसके पैर काटने के साथ सिर पर भी हमला किया गया। जिससे रिछपाल के सिर से काफी खून बहने लगा। इस पर उसे तुरंत एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हुई।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
उपचार के दौरान रिछपाल की रात को ही मौत हो गई। जिसके बाद उसके शव को एसके अस्पतला की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो