सीकर

यहां एक दर्जन गायों ने एक साथ अचानक तोड़ा दम,ग्रामीणों का खौल उठा खून

इसके बाद मृत गायों को कस्बे के पशुचिकित्सालय की टीम से पोस्टमार्टम करवाया।

सीकरFeb 12, 2018 / 01:53 pm

vishwanath saini


गुढ़ागौडज़ी. टोडी गांव में रविवार को एक दर्जन बेसहारा गायों ने दम तोड़ दिया। जबकी आधा दर्जन गायें बीमार है। जिसमें गायों के साथ सांड भी शामील हैं। जानकारी के अनुसार सुबह गांव में तीन चार जगह लोगों ने गायों को मरी पड़ी देखा। एक साथ इतनी संख्या में गायों के मरने से एक बार लोगों में सनसनी फैल गई। गायों की अचानक हुई मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी।

 

सूचना पर मौके पर एसडीएम शिवपाल जाट व थानाधिकारी अशोक चौधरी पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करके बाद लोगों से गायों के मरने के बारे में पूछताछ की। इसके बाद मृत गायों को कस्बे के पशुचिकित्सालय की टीम से पोस्टमार्टम करवाया।

 

पशु अस्पताल के कर्मचारी सरदार सिंह व मुकेश कुमार ने प्रशासन व गो सेवकों की उपस्थिति में दो मृत गायों का पोस्टमार्टम किया। थानाधिकारी अशोक चौधरी के अनुसार गायों की मौत की वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर ही लगेगी।

Home / Sikar / यहां एक दर्जन गायों ने एक साथ अचानक तोड़ा दम,ग्रामीणों का खौल उठा खून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.