scriptरोचक मुकाबला: उपसभापति के लिए भाजपा के 2 पार्षद हुए आमने-सामने, कांग्रेस ने छोड़ा मैदान | nikay chunav vice chairman of sikar neemkathana khatushyamji | Patrika News

रोचक मुकाबला: उपसभापति के लिए भाजपा के 2 पार्षद हुए आमने-सामने, कांग्रेस ने छोड़ा मैदान

locationसीकरPublished: Nov 27, 2019 07:13:47 pm

Submitted by:

Naveen

Sikar Nikay Chunav: सभापति ( Sikar Nagar Parishad Chairman ) के बाद बुधवार को पालिका उप प्रमुख के चुनाव हुए। इस दौरान सीकर में सबसे रोचक मुकाबला खाटू पालिका ( Khatushyamji Nagar Palika ) में हुआ। जहां उपसभापति ( Vice Chairman ) के लिए कांग्रेस ( Congress ) ने नामांकन ही नहीं किया।

रोचक मुकाबला: उपसभापति के लिए भाजपा के 2 पार्षद हुए आमने-सामने, कांग्रेस ने छोड़ा मैदान

रोचक मुकाबला: उपसभापति के लिए भाजपा के 2 पार्षद हुए आमने-सामने, कांग्रेस ने छोड़ा मैदान

सीकर।
Sikar Nikay Chunav: सभापति ( sikar nagar parishad chairman ) के बाद बुधवार को पालिका उप प्रमुख के चुनाव हुए। इस दौरान सीकर में सबसे रोचक मुकाबला खाटू पालिका ( Khatushyamji Nagar Palika ) में हुआ। जहां उपसभापति ( Vice Chairman ) के लिए कांग्रेस ( Congress ) ने नामांकन ही नहीं किया। वहीं, भाजपा ( Bjp ) के दो पार्षद प्रताप सिंह चौहान और पूरनमल हरनाथका ही नामांकन दाखिल कर आमने सामने हो गए। नतीजे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पूरनमल हरनाथका 11 मत हासिल कर विजेता रहे। वहीं, खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व मंत्री और वर्तमान ट्रस्टी 9 मत हासिल कर दो मतों से उपसभापति बनने से चूक गए। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की जंग में ही दोनों भाजपा पार्षद आज मैदान में आमने सामने हुए।

यह भी पढ़ें

सीकर में लगातार दूसरी बार सभापति बने जीवण खां, नीमकाथाना में कांग्रेस तो खाटू में पहली बार खिला कमल

इधर, सीकर नगर परिषद में सभापति के बाद अब उपसभापति भी रिपीट हो गए। यहां कांग्रेस के अशोक चौधरी लगातार दूसरी बार उपसभापति चुने गए। 65 पार्षदों वाले नगर परिषद में आज कुल 64 पार्षदों ने मतदान किया। इसमें अशोक चौधरी को 46 और भाजपा प्रत्याशी मुकेश नायक को 18 मत मिले। इस तरह अशोक चौधरी 28 मतों से जीत के साथ सीकर उपसभापति पद पर काबिज हुए। वहीं नीमकाथाना पालिका उप प्रमुख में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 35 पार्षदों वाली पालिका में यहां कांग्रेस से महेश मंगोतिया और भाजपा के समर्थन वाले विकास मंच से उमेश मुंडोतिया ने उपसभापति पद के लिए नामांकन दाखिल कर दावेदारी पेश की थी। इनमें से महेश चंद को 21 और उमेश मुंडोतिया को 14 मत मिले। इस तरह यहां भी कांग्रेस के महेश मंगोतिया 7 मतों से जीत हासिल कर पालिका उपाध्यक्ष बने।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो